TNPSC 2023: डिलीवरी बॉय ने क्लियर किया तमिलनाडु लोक सेवा आयोग का एक्जाम, Zomato ने दी कुछ यूं बधाई

लाइफ कुछ बड़ा करने की जिद ही सफलता का जरिया बनती है। तमिलनाडु के विग्नेश को भी कुछ ऐसा ही करना था। जिसके लिए उन्होंने नौकरी भी की और साथ में प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी भी।

बड़ा बनने के लिए सबने भी बड़े देखने होते हैं। चाहे आप किस भी परिस्थिति में लेकिन अपने उद्देश्य से कभी नहीं भटकना होता। ये सब कहने में तो आसान लेकिन असली परीक्षा तब होती है, जब खुद को इसका पालन करना होता है। तमिलनाडु लोक सेवा आयोग की परीक्षा की तैयारी एक डिलीवरी बॉय के लिए कहने को तो बिल्कुल भी संभव नहीं, लेकिन इसे तमिलनाडु के विग्नेश से सच साबित करके दिखाया है।

तमिलनाडु सिविल सेवा परीक्षा पास करने वाल विग्नेश ने पढ़ाई के लिए जिस तरह संघर्ष किया वो आज के युवाओं को लिए प्रेरणा है। तमाम संघर्षों, समय की बाध्यता के बावजूद उन्होंने अपने हौसले पस्त नहीं होने दिए। आखिरकार उन्होंने तमिलनाडु लोक सेवा आयोग की परीक्षा पास कर ली। इस सफलता पर फूड कंपनी जोमैटो ने एक पोस्ट के जरिए उन्हें बधाई दी। जोमैटो ने अपने ट्वीट में लिखा, "विग्नेश के लिए एक लाइक करें, जिन्होंने ज़ोमैटो डिलीवरी पार्टनर के रूप में काम करते हुए तमिलनाडु लोक सेवा आयोग परीक्षा उत्तीर्ण की।"

Zomato Delivery Boy TNPSC 2023

जोमैटो ने अपनी पोस्ट के साथ दिल वाली इमोजी शेयर की है। जिसमें उन्होंने लिखा, "विग्नेश के लिए एक लाइक करें, जिन्होंने Zomato डिलीवरी पार्टनर के रूप में काम करते हुए तमिलनाडु लोक सेवा आयोग परीक्षा पास की है। जोमैटो की इस पोस्ट को अब तक 25 हजार से ज्यादा लाइक मिल चुके हैं। इस पर कई कमेंट्स आए। एक यूजर ने लिखा- वाह, विग्नेश को बधाई। जबकि एक दूसरे यूजर ने ने लिखा- विग्नेश के जज्बे को सैल्यूट है। जबकि एक ने मजाकिया अंदाज में रिएक्ट किया। उसने अपने कमेंट में लिखा, "विग्नेश कब डिलीवरी बॉय का काम छोड़ रहे हैं।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+