दिल्ली: होटल के कमरे में महिला का शव मिलने से हड़कंप

नई दिल्ली। देश की राजधानी में शहर के बीचो बीच बने होटल में महिला का शव मिलने से हड़कंप मच गया है। जानकारी के अनुसार 25 वर्षीय महिला का शव बरामद किया गया है, जिसके गले में टेलीफोन का तार लिपटा हुआ है। यह घटना दिल्ली के पहाड़गंज इलाके की है, जहां एक होटल के कमरे में महिला का शव बरामद किया गया है। पुलिस ने बताया कि उसे होटल के स्टॉफ की ओर से यह जानकारी दी गई थी, जिसके बाद मौके पर पहुंचकर महिला को अस्पताल भेजा गया।

murder

दरअसल होटल के स्टाफ ने जब कमरे का दरवाजा खटखटाया तो अंदर से किसी ने दरवाजा नहीं खोला। जिसके बाद कमरे के दरवाजे को डुप्लीकेट चाभी से खोला गया। होट का कमरा जब खोला गया तो कमरे के भीतर महिला का फोन के तार से लिपटी मिली। जिसके बाद इस मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। महिला को तुरंत पास के अस्पताल भेजा गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। डॉक्टर ने बताया कि महिला को अस्पताल मृत अवस्था में लाया गया था। पुलिस ने बताया कि महिला होटल के कमरे में दोपहर को गई थी, उसके साथ एक आदमी भी था, जोकि फरार है और हम उसकी तलाश कर रहे हैं। इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और मामले की जांच कर रही है।

इसे भी पढ़ें- MeToo: रेप के आरोप पर बोले सुभाष घई-मशहूर इंसान की इमेज खराब करना फैशन बन गया है

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+