सिर पर डंडा मारकर बहू ने ली अपंग सास की जान, उसके बाद रची गहरी साजिश

अपने सास से नाराज चल रही कंचन ने अपनी सास के सिर पर लकड़ी के डंडे से हमला किया जिसके बाद उसकी मौके पर ही मौत हो गई फिर कंचन ने शव के कुछ हिस्सो को जलाने की कोशिश की

नई दिल्ली। दिल्ली के मंडावली इलाके में एक बहू ने अपने सास की हत्या कर दी। जिसके बाद हत्या को दुर्घटना के तौर पर दिखाने के उसने शव के कुछ हिस्सों को जलाने की कोशिश की। पुलिस ने इस मामले में आरोपी बहू को गिरफ्तार कर लिया है और जांच कर रही है।

दिल्ली: बहू ने विकलांग सास का किया कत्ल, सबूत मिटाने के लिए दागा

पूर्वी दिल्ली के मंडावली की रहने वाली कंचन कपूर और उसके सांस सवर्ण के बीच आए दिन झगड़े होते रहते थे। सवर्ण की उम्र 65 साल के करीब थी और वह विक्लांग थीं। कंचन अपने पति और तीन बच्चों के साथ बिल्डिंग के फर्स्ट फ्लोर पर रहती थी जबकि उसकी सांस सवर्ण ग्राउंड फ्लोर पर रहती थी।

अपने सास से नाराज चल रही कंचन ने अपनी सास के सिर पर लकड़ी के डंडे से हमला किया जिसके बाद उसकी मौके पर ही मौत हो गई फिर कंचन ने शव के कुछ हिस्सो को जलाने की कोशिश की ताकि पूरा मामला दुर्घटना का लगे लेकिन वह अपने मंसूबो में कामयाब नहीं हुई।

मंगलवार को कंचन का पति सुमित जब घर आया तो उसने पुलिस को कॉल कर अपनी मां की हत्या किए जाने की जानकारी दी। पुलिस की जांच में पहले तो कंचन ने सच नहीं बताया लेकिन जब पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो कंचन ने सच उगल दिया।

पूर्वी दिल्ली के डिप्टी पुलिस कमिश्नर ओमवीर सिंह ने बताया कि आरोपी महिला ने पुलिस की पूछताछ में अपना गुनाह कबूल कर लिया है और मामले की जांच कि जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+