शादी के बाद 4 साल तक नहीं बनी मां तो महिला बन गई 'बच्चा चोर', पुलिस ने किया गिरफ्तार
पूर्वी जिला डीसीपी पंकज सिंह के अनुसार आरोपी महिला पूनम की शादी को चार साल बीत चुके थे लेकिन वो अब तक मां नही बन पाई थी
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल से बच्चा चुराने के आरोप में दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है। दोनों महिलाएं आपस में बहन हैं। मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक आरोपी महिलाओं ने मंगलवार को लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल से एक बच्चा चुराया था। मामला सामना आने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की। इन दोनों महिलाओं को अस्पताल और उसके बाहर लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच के आधार पर गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने चुराए गए नवजात बच्चों को भी छुड़ा लिया है।

पूर्वी जिला डीसीपी पंकज सिंह के अनुसार आरोपी महिला पूनम की शादी को चार साल बीत चुके थे लेकिन वो अब तक मां नही बन पाई थी। मां बनने की चाहत और समाज के दबाव की वजह से आरोपी ने यह कदम उठाया। पुलिस की शुरूआती पूछताछ में पूनम ने बताया कि वह मंगलवार को लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल इलाज के लिए गई थी। इसी दौरान उसकी मुलाकात एक महिला से हुई जो अपनी एक महीने की बच्ची को दिखाने के लिए अस्पताल आई थी। आरोपी महिला ने बच्ची की मां को बातों में फंसा कर उसकी बच्ची को लेकर अस्पताल से फरार हो गई।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि अपनी बच्ची के लापता होने के बाद तुरंत बाद ही पीड़ित महिला ने हमें घटना की जानकारी दी। पुलिस की टीम ने मामले की जांच शुरू की। जांच में पता चला कि आरोपी महिला बच्ची को लेकर एक ऑटो में बैठ रही है। इसके बाद पुलिस ऑटो चालक की तलाश करने के बाद आरोपी महिला तक पहुंची और गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने इस मामले को महज 24 घंटे में ही सुलझा दिया है।












Click it and Unblock the Notifications