VIDEO: चेन स्नैचिंग कर भाग रहे बाइकर्स को मां-बेटी ने पकड़ा, जमकर हुई धुनाई

नई दिल्‍ली। दिल्ली के नांगलोई में बहादुर मां-बेटी का एक वीडियो सामने आया है। इन्होंने स्नैचिंग की कोशिश कर रहे एक बदमाश को पकड़ लिया और जमकर धुनाई कर दी। चोरों ने लाख कोशिश की लेकिन उनकी पकड़ से खुद को आजाद नहीं कर पाए। दोनों की बहादुरी से चेन स्नैचर पकड़ा गया। दिल्ली पुलिस के मुताबिक ये घटना बीते 30 अगस्त की है। चेन स्नैचिंग की ये पूरी वारदात सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो गई है। वीडियो में दिख रहा है कि मां-बेटी एक रिक्शा से उतर रही हैं। दोनों जैसे ही रिक्शा से उतरती हैं, दो बाइक सवार वहां पहुंच जाते हैं। बाइक पर पीछे बैठा शख्स एक झटके में महिला के गले से चेन छीन लेता है।

आसपास के लोग घबरा गए लेकिन मां-बेटी ने दिखाई बहादुरी

आसपास के लोग घबरा गए लेकिन मां-बेटी ने दिखाई बहादुरी

ऐन मौके पर लोग घबरा जाते हैं और चीखने-चिल्लाने लगते हैं। लेकिन इस महिला और उसकी बेटी ने बिना धैर्य खोये तेजी से चेन स्नैचर को पकड़ लिया। एक के नीचे गिरते ही दूसरे स्नेचर का भी संतुलन बिगड़ता है और बाइक गिर जाती है। मां बेटी शोर मचाते हुए स्नेचर को पकड़े रहती हैं, तभी दूसरा स्चेनर भागने में सफल होता है लेकिन पहला वाला आस पास के लोगों की पकड़ में आ जाता है।

दिल्‍ली पुलिस ने खुद जारी किया है ये VIDEO

दिल्‍ली पुलिस ने खुद जारी किया है ये VIDEO

दिल्‍ली पुलिस ने खुद महिला के इस बहादुरी का वीडियो जारी किया है। वीडियो में दिख रहा है कि वहां से गुजर रही एक कार से तीन चार लोग उतरते हैं और झपटमार को लात-घूसों से मरने लगते है। महिला की बेटी मौका-ए-वारदात पर पड़ी चेन को उठा लेती है।

दिल्‍ली पुलिस मां-बेटी को करेगी सम्‍मानित

रिपोर्ट के मुताबिक दिल्ली पुलिस अब इस बहादुर महिला को सम्मानित करने जा रही है। फिलहाल आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया गया है। पुलिस अब चेन स्नैचर के दूसरे साथी को तलाश रही है। आपको बता दें कि इससे पहले भी एक ऐसा ही मामला सामने आया था। दिल्‍ली के शहादरा में दो बहनों ने एक मनचले को सबक सिखाया था। वो काफी दिन से उन्‍हें परेशान कर रहा था और उनकी आना-जाना मुश्‍किल कर रखा था। दोनों बहनों ने घरवालों को ये बात बताई और रेलवे स्‍टेशन के पास मनचले की चप्‍पल से पिटाई करते हुए पुलिस के हवाले कर दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+