Delhi ka mausam: दिल्ली-एनसीआर में आ गई ठंड! जानिए इस हफ्ते और बारिश होगी या नहीं?

Delhi weather: दिल्ली-एनसीआर में सोमवार देर रात हुई बारिश और मंगलवार को चली ठंडी हवाओं के बाद मौसम ने करवट बदल ली है। बुधवार को दिल्ली-एनसीआर के मौसम ने लोगों को मामूली ठंड का एहसास कराया।

इसके साथ ही दिल्ली की हवा भी साफ हुई है और बुधवार को राजधानी का एक्यूआई मध्यम कैटेगरी में रिकॉर्ड किया गया। बुधवार सुबह 9 बजे दिल्ली का एक्यूआई 130 दर्ज किया गया, हालांकि एक दिन पहले मंगलवार को शाम 4 बजे एक्यूआई 89 था।

Delhi weather

मौसम विभाग के मुताबिक, मंगलवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से करीब 7 डिग्री कम है। अधिकतम तापमान के नजरिए से ये इस साल अक्टूबर में रिकॉर्ड किया गया सबसे कम तापमान है। वहीं, सोमवार रात की बारिश के बाद दिल्ली में न्यूनतम तापमान भी नीचे गिरा है और मंगलवार को ये 17.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिल्ली का ये न्यूनतम तापमान सामान्य से 2 डिग्री कम है।

अगले 6 दिन बारिश के कोई आसार नहीं
मौसम विभाग के वैज्ञानिकों का कहना है कि इस पूरे हफ्ते न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहेगा, जबकि हफ्ते के आखिर में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस पर वापस पहुंच जाएगा। इसके अलावा दिल्ली-एनसीआर में अगले 6 दिन बारिश के कोई आसार नहीं बन रहे हैं। आसमान शुक्रवार तक साफ रहने का अनुमान है और हफ्ते के आखिर में हल्के बादल छाए रहेंगे।

दिल्ली में क्या बनी रहेगी ठंड?
गौरतलब है कि तेज हवाओं के साथ रात भर हुई बारिश के अलावा पहाड़ों पर गिरी बर्फ ने भी मैदानी इलाकों में ठंड का हल्का एहसास कराया है। मौसम विभाग का कहना है कि दिल्ली-एनसीआर सहित उत्तर भारत में ठंड की शुरुआत हो चुकी है और फिलहाल ये ठंडक बनी रहेगी। पश्चिम विक्षोभ के एक्टिव होने से मौसम में ये बदलाव आया है और अगले कुछ दिनों में दिल्ली-एनसीआर में स्वेटर-शॉल निकल सकते हैं।

गुरुवार से फिर बढ़ेगा वायु प्रदूषण
हालांकि, एयर क्वालिटी अर्ली वॉर्निंग सिस्टम के मुताबिक, गुरुवार को दिल्ली एनसीआर की हवा एक बार फिर से खराब कैटेगरी में जा सकती है। अधिकारियों के मुताबिक, उत्तर-पश्चिमी दिशाओं से 8 से 16 किमी प्रति घंटा की रफ्तार वाली सतही हवा चलेगी और राजधानी का एक्यूआई फिर से खराब कैटेगरी में जा सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+