Delhi Violence: दिल्ली पुलिस का बड़ा फैसला, उपद्रवियों को देखते ही गोली मारने का आदेश, अब तक 13 की मौत
Delhi Violence:उपद्रवियों को देखते ही गोली मारने का आदेश, अब तक 13 की मौत
नई दिल्ली। दिल्ली में नागरिकता कानून को लेकर भड़की हिंसा ने उग्र रूप धारण कर लिया है। नार्थ ईस्ट दिल्ली में भड़की हिंसा में अब तक 13 लोगों की मौत हो चुकी है। उग्र हो चुके प्रदर्शनकारियों ने दुकानों, पेट्रोलपंप, घरों और गाड़ियों में आगजनी की तो वहीं घरों में घुसकर तोड़फोड़ की। हिंसा को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने बड़ा फैसला लिया है। दिल्ली पुलिस ने उपद्रवियों को देखते ही गोली मारने का आदेश जारी कर लिया है।
Recommended Video

उपद्रवियों को गोली मारने का आदेश
वहीं दिल्ली पुलिस ने लोगों को अनावश्यक घर से न निकलने की सलाह दी है। लोगों को घरों में रहने की सलाह दी गई है। दिल्ली पुलिस ने 4 इलाकों में कर्फ्यू लगा दिया गया है। दिल्ली पुलिस ने मौजपुर, जाफराबाद, चांदबाग, करावलनगर में कर्फ्यू लगा दिया गया है। वहीं उत्तर पूर्वी दिल्ली में हालात इतने बिगड़ गए हैं कि एक महीने के लिए धारा 144 लगा दी गई है। इस हिंसक प्रदर्शन के दौरान कई जगहों पर आगजनी की गई। घरों और दुकानों में तोड़फोड़ की गई।

जाफराबाद रोड खाली कराया
पत्थरबाजी कर लोगों को निशाना बनाया गया। हालात को देखते हुए दिल्ली बॉर्डर सील करने का आदेश दिया गया है।दिल्ली पुलिस ने जाफराबाद इलाके को खाली करवा लिया है। पुलिस ने धरने पर बैठी महिलाओं को वहां से उठा कर रास्ता खाली करवा लिया है।। पुलिस ने यमुना विहार के नूर ए इलाही चौक पर लाउडस्पीकर से ऐलान किया और लोगों को घरों में रहने की अपील की। पुलिस ने कहा कि आप लोग अनावश्यक रूप से सड़कों पर ना आए। दंगाइयों को देखते ही गोली मारने का आदेश है। पुलिस ने अपील की आप लोग घरों में रहें।

भारी संख्या में पुलिस बल तैनात
पुलिस ने हिंसा को देखते हुए कुछ इलाकों में धारा-144 लगा दी है। दिल्ली पुलिस ने हिंसा पर काबू पाने भारी संख्या में पुलिस बल की तानाती की है। दिल्ली पुलिस कमिश्नर अमूल्य पटनायक ने लोगों को अफवाहों से बचने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही अमूल्य पटनायक ने कहा कि हमारे पास पर्याप्त पुलिस बल है।

इन इलाकों में कर्फ्यू
पुलिस ने हिंसा प्रभावित क्षेत्र मौजपुर, जाफराबाद, चांदबाग, करावल नगर में कर्फ्यू लगा दिया गया है। कई इलाकों में धारा 144 लगा दी गई है। दिल्ली पुलिस ने हिंसा मामले में अब तक 11 लोगों के खिलाप मामला दर्ज किया है।












Click it and Unblock the Notifications