दिल्ली हिंसा: मनमोहन सिंह ने कहा- 'राजधर्म' के लिए अपनी शक्तियों का इस्तेमाल करें राष्ट्रपति

दिल्ली हिंसा पर राष्ट्रपति से मिले कांग्रेस नेता, मनमोहन सिंह ने कहा, 'राजधर्म' के लिए अपनी शक्तियों का इस्तेमाल करें

नई दिल्ली। दिल्ली में हुई हिंसा को लेकर कांग्रेस नेताओं का प्रतिनिधिमंडल गुरुवार को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मिला। कांग्रेस नेताओं ने राष्ट्रपति से मिलकर उनको ज्ञापन सौंपा। राष्ट्रपति से मिलने के बाद पत्रकारों से बात करते हुए पूर्व पीएम मनमोहन सिंह ने कहा, हमने राष्ट्रपति से आग्रह किया है कि वह 'राजधर्म' की रक्षा के लिए अपनी शक्तियों का इस्तेमाल करें। जिस तरह की हिंसा दिल्ली में बीते चार गिनों में हुई वो राष्ट्र के लिए शर्मनाक है। सरकार अपनी ड्यूटी में फेल हुई है। राष्ट्रपति इस पर ध्यान दें और राजधर्म के लिए अपने अधिकारों का इस्तेमाल करें।

Recommended Video

    Delhi violence के बाद Manmohan Singh ने PM Modi को दी Rajdharma का पालन करने की नसीहत|वनइंडिया हिंदी
    Delhi violence Congress delegation memorandum to President Ram Nath Kovind Sonia Gandhi Manmohan Singh

    कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कहा, हमारी राष्ट्रपति से अपील है कि अमित शाह को गृहमंत्री पद से हटाया जाए।बतौर गृहमंत्री अमित शाह अपना काम ठीक से नहीं कर पाए और दिल्ली में जानमाल का भारी नुकसान हो गया। सोनिया गांधी ने कहा कि राष्ट्रपति ने कहा कि वह हमारी मांगों का संज्ञान लेंगे, हम मुलाकात से संतुष्ट हैं।

    सोनिया गांधी ने केंद्र के साथ-साथ दिल्ली सरकार को भी घेरा है। उन्होंने कहा कि केंद्र और दिल्ली की सरकार हिंसा की मूक दर्शक बनी रही और इस पर काबू पाने की कोई कोशिश नहीं की गई। हिंसा में 34 लोगों की जान गई है, कारोबार चौपट हुए हैं, लोगों की दुकानें और घर लूटे गए हैं। ये सब दिखा रहा है कि सरकार किस कदर विफलव रही है।

    उत्तर पूर्वी दिल्ली में हिंसा को लेकर कांग्रेस दिल्ली की आम आदमी पार्टी और केंद्र की एनडीए सरकार पर हमलावर है। हिंसा में 34 लोगों की मौत हुई है और 200 से ज्यादा लोग घायल हैं। संपत्तियों का भी भारी नुकसान हुआ है। बुधवार को भी कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कहा था कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और दिल्ली सरकार के गैरजिम्मेदाराना रवैये ने राजधानी को दंगों में झोंक दिया। गांधी ने कहा है कि इस भयानक हिंसा की अमित शाह और दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल को जिम्मेदारी लेनी चाहिए। अमित शाह को तुरंत ही पद से इस्तीफा दे देना चाहिए।

    दिल्ली हिंसा के खिलाफ बुधवार को कांग्रेस ने गांधी स्मृति तक शान्ति मार्च भी निकाला, इस मार्च का नेतृत्व महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा कर रही थीं। उनके साथ सुष्मिता देव, केसी वेणुगोपाल और अन्य कांग्रेसी नेता 'शांति मार्च' में शामिल हुए। इस दौरान प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा, मैं दिल्ली के लोगों से अपील करती हूं कि वह हिंसा न करें, शांति बनाए रखें और सावधानी बरतें।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+