Delhi Violence: हत्या का मामला दर्ज होने के बाद आम आदमी पार्टी ने पार्षद ताहिर हुसैन को किया निलंबित

Delhi Violence:आम आदमी पार्टी ने पार्षद ताहिर हुसैन को किया सस्पेंड

नई दिल्ली। दिल्ली हिंसा में आम आदमी पार्टी के निगम पार्षद ताहिर हुसैन के खिलाफ हत्या और हिंसा भड़काने का मामला दर्ज किया गया है। हत्या का मामला दर्ज होने के बाद आम आदमी पार्टी ने भी बड़ी कार्रवाई करते हुए ताहिर हुसैन को पार्टी से निलंबित कर दिया। आम आदमी पार्टी ने पार्षद ताहिर हुसैन की पार्टी सदस्या को निलंबित कर दिया है। आपको बता दें कि ताहिर हुसैन पर हत्या, आगजनी और हिंसा फैलाने का केस दर्ज किया गया है। जिसके बाद पार्टी ने कार्रवाई करते उनके खिलाफ एक्शन लिया।

Delhi violence: Aam Aadmi Party suspends Tahir Hussain from the primary membership of the party.

वहीं इससे पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान आम आदमी पार्टी के मुख्या और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि अगर आम आदमी पार्टी के किसी भी नेता या मंत्रिमंडल के लोग हिंसा में शामिल हैं तो उन्हें दोगुनी सजा दी है। आपको बता दें कि आम आदमी पार्टी के पार्षद ताहिर हुसैन के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। दयालपुर पुलिस स्टेशन ताहिर हुसैन के खिलाफ IPC की धारा 302 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

नार्थ ईस्ट दिल्ली में नागरिकता कानून को लेकर भड़की हिंसा के दौरान मारे गए आईबी के स्टाफ अंकित शर्मा के भाई ने ताहिर हुसैन और उनके समर्थकों पर हत्या का आरोप लगाया है। जिसके बाद अब ताहिर के खिलाफ हत्या, हिंसा भड़काने और आगजनी का मामला दर्ज कर लिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+