Delhi Violence: CAA पर दिल्ली में भारी हिंसा, हेड कॉन्स्टेबल समेत 7 की मौत, स्कूल-कॉलेज बंद
नई दिल्ली। नागरिकता संशोधन कानून को लेकर जिस तरह से दिल्ली में पिछले दो दिनों से हिंसा भड़की हुई है, इस घटना में अब तक एक हेड कॉन्स्टेबल समेत 7 की मौत हो चुकी है, वहीं इस हिंसा के दौरान जिस तरह से एक व्यक्ति ने 8 राउंड फायरिंग की थी,उसकी पहचान कर ली गई है, उसका नाम शाहरुख है, जिसे पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

आपको बता दें कि सोमवार को सुबह CAA के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोग और समर्थक आमने-सामने आ गए और दोनों के बीच में जमकर पत्थरबाजी की गई और कई गाड़ियों में आग लगाने के साथ ही उपद्रवियों ने दुकानों में भी तोड़फोड़ की।देर रात उपद्रवियों का हिंसक प्रदर्शन जारी रहा है, इस घटना में पुलिस समेत 105 लोगों के घायल होने की खबर है, जिसमें से कई की हालत काफी गंभीर बताई जा रही है। घायलों को उपचार के लिए जीटीबी और अन्य अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
सभी परीक्षाओं को रद्द कर दिया गया
मालूम हो कि नॉर्थ-ईस्ट दिल्ली में भड़की हिंसा को देखते हुए दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने इस इलाके के सभी स्कूलों को बंद रखने की घोषणा की। वहीं आज होने वाली सभी परीक्षाओं को रद्द कर दिया गया। मनीष सिसोदिया ने ट्वीट करके कहा कि हिंसा प्रभावित उत्तर-पूर्वी दिल्ली में मंगलवार को सरकारी और प्राइवेट स्कूल बंद रहेंगे। स्कूलों में होने वाली सभी परिक्षाएं स्थगित करने के निर्देश दिए गए हैं।












Click it and Unblock the Notifications