दिल्ली पुलिस के इस जवान ने किया वो काम, सुनकर आप भी करेंगे सैल्यूट
जगप्रीत ने इस पुलिसवाले को सैल्यूट किया और पूरा मामला उसकी फोटो के साथ फेसबुक पर शेयर किया। जगप्रीत ने लिखा कि आज भी हमारे बीच ऐसे ईमानदार पुलिसवाले हैं जो हर हालात में हमारी मदद करने को तैयार हैं।
नई दिल्ली। नोटबंदी के इस दौर में अगर किसी को 50 हजार रुपयों से भरा पर्स मिल जाए तो एक बार शायद उसके मन में भी लालच जाग जाए। वहीं दिल्ली ट्रैफिक पुलिस में सब इंस्पेक्टर मदन सिंह ने एक ऐसी मिसाल पेश की, कि सुनकर आप भी उन्हें सलाम करेंगे। दरअसल 7 जनवरी को दिल्ली निवासी बिजनेसमैन जगप्रीत सिंह का पर्स रास्ते में कहीं गिर गया। उनके पर्स में 50 हजार रुपए, डेबिट-क्रेडिट कार्ड और कुछ आवश्यक आईडी कार्ड थे। जगप्रीत ने पर्स को ढूंढ़ने की काफी कोशिश की लेकिन जब उन्हें पर्स नहीं मिला तो वे उन्होंने उसकी उम्मीद छोड़ दी। हताश और मायूस जगप्रीत घर लौटे ही थे कि अचानक उनके मोबाइल पर अज्ञात नंबर से एक फोन आया।

परेशान और हताश जगप्रीत ने जब फोन उठाया तो उनके चेहरे पर आश्चर्य से भरी मुस्कुराहट थी। वो फोन था दिल्ली ट्रैफिक पुलिस में सब-इंस्पेक्टर के पद पर तैनात मदन सिंह का। जगप्रीत सिंह को अपने कानों पर विश्वास नहीं हुआ, जब मदन सिंह ने बताया कि आपका पर्स मेरे पास है, बताइए मैं इसे आपको कहां दूं। जगप्रीत सिंह तुरंत अपनी कार से मदन सिंह के पास पहुंचे। मदन सिंह ने उन्हें बताया कि उन्होंने एक साइकिल सवार को इस पर्स को उठाते हुए देखा था। उन्होंने तुरंत साइकिल सवार को रोका और पर्स को अपने कब्जे में लिया। इसके बाद पर्स से विजिटिंग कार्ड लेकर मदन ने जगप्रीत को फोन कर उन्हें पर्स के बार में बताया। ये भी पढ़ें- मेरे पति की मानसिक हालत ठीक नहीं थी तो बॉर्डर पर क्यों भेजा?
नहीं लिया बदले में कोई इनाम
जगप्रीत सिंह हैरान थे क्योंकि उनके पर्स में सारे रुपए और कार्ड वैसे के वैसे ही रखे हुए थे। इसके बाद जगप्रीत ने मदन सिंह को इनाम के तौर पर कुछ रुपए देने चाहे लेकिन खुद्दार सब-इंस्पेक्टर ने इनाम लेने से इंकार कर दिया। मदन सिंह ने जगप्रीत से उनकी एक आईडी मांगी और उसे देखकर उनका पर्स उन्हें लौटा दिया। जगप्रीत ने इस ईमानदार पुलिसवाले को सैल्यूट किया और पूरा मामला मदन की फोटो के साथ फेसबुक पर शेयर किया। जगप्रीत ने लिखा कि आज भी हमारे बीच ऐसे ईमानदार पुलिसवाले हैं जो हर वक्त, हर हालात में हमारी मदद करने को तैयार हैं। जगप्रीत ने दिल्ली पुलिस से भी मदन सिंह की ईमानदारी को सम्मानित करने की अपील की है। पढ़िए उनकी पूरी पोस्ट-
-
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट? -
15289 करोड़ रुपये में बिक गई राजस्थान रॉयल्स, कौन हैं खरीदने वाले काल सोमानी, IPL से पहले मचा तहलका -
Badshah Love Story: ‘टटीरी’ वाले रैपर बादशाह की दूसरी दुल्हन Isha Rikhi कौन हैं? कैसे परवान चढ़ा दूसरा इश्क? -
Iran Vs America: खत्म होने वाला है ईरान-इजराइल युद्ध! ट्रंप के बाद अब मोजतबा खामेनेई भी बातचीत के लिए तैयार -
VIDEO: BJP नेता माधवी लता ने एयरपोर्ट पर क्या किया जो मच गया बवाल! एयरपोर्ट अथॉरिटी से कार्रवाई की मांग -
Badshah Divorce Story: बादशाह ने रचाई थी इस ईसाई लड़की से शादी, 8 साल बाद तलाक क्यों? कौन है बेटी और कहां है? -
Badshah Second Marriage: रैपर बादशाह ने रचाई दूसरी शादी? तलाक के 6 साल बाद कौन बनीं रैपर की 'नई पत्नी' -
Iran Oil Offer to India: तेल संकट के बीच ईरान का भारत को बड़ा ऑफर! लेकिन चौंकाने वाली है तेहरान की नई शर्त -
Fact Check: 14 किलो वाले LPG सिलेंडर में 10 किलो की गैस मिलेगी? क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?












Click it and Unblock the Notifications