Liquor Smuggling का अनोखा तरीका देख माथा पीट लेंगे ! पुलिस ने ऐसे पकड़ी दिल्ली से बिहार आ रही 2000 बोतल शराब
Liquor Smuggling के लिए 2,000 से अधिक शराब की बोतलों को दरवाजों के अंदर छिपाया गया था। शराब तस्करी मामले का कनेक्शन बिहार से भी है। delhi to bihar liquor smuggling in door smugglers held
Liquor Smuggling के लिए 2,000 से अधिक शराब की बोतलों को दरवाजों के अंदर छिपाया गया था। शराब तस्करी मामले का पर्दाफाश होने के बाद पुलिस ने कहा कि शराब की तस्करी प्रकरण में आगे की जांच जारी है। दिल्ली पुलिस ने कहा कि दो लोगों को गुरुवार को दिल्ली में लकड़ी के दरवाजों के अंदर छिपाकर बिहार में 2,000 से अधिक शराब की बोतलों की तस्करी करने का प्रयास करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया।

2,112 बोतलें लकड़ी के दरवाजों में
Liquor Smuggling प्रकरण में आउटर नॉर्थ डिस्ट्रिक्ट पुलिस ने दो आरोपियों रोशन राय और सर्वजीत सिंह के पास से 2,112 बोतलें, लकड़ी के छह दरवाजे और एक टेंपो जब्त किया है।

रोहिणी के पास रोकी गाड़ी, माथा चकराया
पुलिस के मुताबिक, दोनों तस्कर एक टेंपो पर बोतलें दिल्ली से बिहार ले जा रहे थे। पुलिस टीम ने रोहिणी के पास वाहन को रोका, बोतलें जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

खोखले दरवाजे में मयखाना !
बोतलों को खोखले दरवाजों के अंदर बड़े करीने से जमा और छिपा कर रखा गया था। पुलिस को उन्हें बाहर निकालने के लिए छेनी और हथौड़े का इस्तेमाल करना पड़ा।

पकड़ना तो दूर संदेह भी मुश्किल
एक पुलिस अधिकारी ने कहा, "बोतलों को इतनी चतुराई से छुपाया गया था कि एक सामान्य व्यक्ति को कभी भी संदेह नहीं होगा कि कुछ अवैध चल रहा है।"
नीचे देखें शराब तस्करी का वायरल वीडियो---
दिल्ली से बिहार आ रही थी शराब
दोनों आरोपियों ने पुलिस के सामने कबूल किया कि वे लंबे समय से बिहार में अवैध शराब की तस्करी कर रहे हैं। पुलिस ने कहा, आगे की जांच चल रही है।












Click it and Unblock the Notifications