दिल्ली के विष्णु गार्डन इलाके में घर की छत गिरी, तीन लोगों की मौत, छह घायल
दिल्ली के विष्णु गार्डन इलाके में घर की छत गिरी, तीन लोगों की मौत, छह घायल
नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में एक मकान की छत गिर जाने से तीन लोगों की मौत हो गई है। विष्णु गार्डन इलाके में ये हादसा हुआ है। मकान की छत गिरने से इसमें मौजूद कई लोग दब गए। जिससे तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है, जबकि छह लोग घायल हैं। हादसे में मरने वालों में एक तीन साल की बच्ची भी शामिल है। घायलों को दीन दयाल उपाध्याय (DDU) अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

दिल्ली फायर डिपार्टमेंट की टीम भी मौके पर पहुंच गई है। स्थानीय पुलिस भी मौके पर है और राहत बचाव का काम किया जा रहा है। दिल्ली पुलिस के मुताबिक, सुबह करीब 10 बजे मकान की छत गिरने की सूचना फोन पर मिली। जिसके बाद पुलिस टीम और दमकल की टीम ने मौके पर पहुंचकर बचाव का काम शुरू किया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह घटना उस समय हुई जब घर में कुछ राज मिस्त्री घर में मरम्मत का काम कर रहे थे।












Click it and Unblock the Notifications