दिल्ली: छात्रा से अफेयर के शक में टीचर की गोली मारकर हत्या, लड़की के भाई पर शक

नई दिल्ली। उत्तर-पश्चिम दिल्ली के महेन्द्र पार्क इलाके में सोमवार सुबह दो अज्ञात हमलावरों ने कोचिंग सेंटर में पढ़ाने वाले एक 31 वर्षीय टीचर की कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान अंकित के रूप में की गई है। उसे सुबह करीब साढ़े आठ बजे गोली मारी गई। बताया जा रहा है कि अंकित दूसरे समुदाय की लड़की से प्यार करता था और दोनों शादी करना चाहते थे। इससे लड़की का भाई नाराज था। जिसके चलते उसकी हत्या कर दी।

अंकित से सिर के पीछे मारी गोली

अंकित से सिर के पीछे मारी गोली

मीडिया में चल रही खबरों के मुताबिक, अंकित अपने घर के पास एक कोचिंग इंस्टीट्यूट में बच्चों पॉलिटिकल साइंस पढ़ाता था। पुलिस ने बताया कि, आरोपी ने अंकित के सिर के पीछे गोली मारी। वह कोचिंग की सीढ़ियों पर 25 मिनट से अंकित इंतजार कर रहा था। घटना सुबह 8:15 मिनट पर हुई। जब अंकित अपना पहला बैच पढ़ाने के लिए कोचिंग सेंटर पहुंचा। जिस वक्त यह घटना घटी उसके साथ दो अन्य छात्र भी मौजूद थे।

 दोनों शादी करना चाहते थे

दोनों शादी करना चाहते थे

अंकित की बहन अर्चना ने कहा-मेरा भाई एक मुस्लिम लड़की से प्यार करता था, दोनों शादी करना चाहते थे, हमारा परिवार राजी था, मगर लड़की के भाई को आपत्ति थी। हत्या के पीछे उन्हीं लोगों का हाथ है। पुलिस ने अंकित की बहन के बायन के आधार पर लड़की के घर के नौ सदस्यों से पूछताछ की है। पुलिस ने बताया कि, अभी तक इस बात की पता नहीं चल सकता है कि अंकित के हत्या के पीछे अपराधियों का क्या मकसद था।

पुलिस हमलावरों की पहचान के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है

पुलिस हमलावरों की पहचान के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। इसके साथ ही पुलिस हमलावरों की पहचान के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है। यह इस तरीके का दूसरा मामला है जब एक दूसरे धर्म के लोगों ने प्यार के कारण किसी युवक की हत्या की है। इससे पहले फरवरी 2018 में दिल्ली में 23 साल के फोटोग्राफर अंकित सक्सेना की भी बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। उसके पीछे भी दूसरे समुदाय की लड़की से प्रेम संबंध की बात सामने आई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+