दिल्ली शर्मसार: महिला के सामने चलती कैब में हस्तमैथुन करता रहा ड्राइवर

नयी दिल्ली (ब्यूरो)। ''ये दिल्ली है मेरे यार, बस इश्क मोहब्ब्त प्यार'' अब ये सिर्फ कहने की बातें रह गई हैं क्योंकि यहां महिलाओं की जो हालत है वो कलंकित करने के लिए काफी है। अभी कुछ समय पहले ऐप आधारित टैक्सी सर्विस देने वाली कंपनियों से जुड़े विवादों सामने आए थे। इस क्रम में में एक और मामला जुड़ गया है।

A taxi driver was masturbating at the wheel while he was driving
यह मामला ऐसा है जिसे जानकर आप सोच में पड़ जाएंगे कि क्या कोई इसतरह बदतमीज हो सकता है कि मर्यादा का ख्याल ही ना रहे।जी हां एक महिला ने 'टैक्सी फॉर श्योर' के ड्राइवर पर ड्राइविंग के दौरान मैस्टरबेशन (हस्तमैथुन) करने का आरोप लगाया है। बतौर महिला यह मामला बीते सप्ताह का है जब वह टैक्सी में दिल्ली में सफर कर रही थी।
TaxiForSure cab

महिला ने इस वाकये का जिक्र करने के लिए फेसबुक और ट्वीटर का सहारा लिया है। फेसबुक पर उसने लिखा है कि उसने ओला कैब से संपर्क किया था लेकिन ओला ने टैक्सी फॉर श्योर की कैब भेजी, जिसका ड्राइवर देविंदर कुमार नाम का शख्स था। महिला को साउथ दिल्ली के साकेत से हरियाणा के फरीदाबाद जाना था।
Delhi Shamed Again
आगे की बात बताने से पहले आपको इससे अवगत करा दें कि ओला ने टैक्सी फॉर श्योर का फरवरी में अधिग्रहण कर लिया था। पिछले महीने से इसकी सर्विस ओला की ऐप से ही संचालित हो रही है। महिला ने अपने फेसबुक पोस्ट पर लिखा है कि उसने ड्राइवर से तीन बार म्यूजिक की आवाज कम करने के लिए कहा ताकि वह फोन पर बात कर सके।
A taxi driver was masturbating at the wheel while he was driving her around!

उसने कई बार ड्राइवर से गाड़ी धीरे चलाने के लिए भी कहा। तभी अचानक उसने पाया कि ड्राइविंग के दौरान ही ड्राइवर मैस्टरबेशन कर रहा है। महिला मुंबई की एक डिजिटल और सोशल मीडिया कंसल्टेंसी में क्रिएटिव स्ट्रैटिजिस्ट के तौर पर काम करती है।
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+