Delhi Murder: फ्रिज-AC मैकेनिक है साहिल, जानिए शाहबाद डेयरी इलाके में प्रेमिका की हत्या करने वाले की कुंडली
Delhi Shahbad Dairy murder case: दिल्ली शाहबाद डेयरी इलाके में 20 वर्षीय साहिल ने अपनी 16 साल की प्रेमिका की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। दिल्ली पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर मामले की जांच कर रही है।

Delhi Shahbad Dairy murder Case update: दिल्ली के शाहबाद डेयरी इलाके में रविवार 28 मई की रात 9 बजे के आसपास 16 वर्षीय लड़की की उसके 20 वर्षीय प्रेमी साहिल ने चाकू मारकर हत्या कर दी। दिल्ली पुलिस ने आरोपी साहिल को जघन्य हत्या के घंटों बाद उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से गिरफ्तार किया है।
लड़की ने एक जन्मदिन की पार्टी में शामिल होने की योजना बनाई थी जब साहिल ने उसे बीच सड़क पर रोका और उसे 20 बार चाकू मारा और उसके सिर पर पत्थर से वार किया। जिससे उसकी मौत हो गई।
दिल्ली के पुलिस उपायुक्त सुमन नलवा ने आरोपी साहिल की गिरफ्तारी के बाद कहा, ''हमने आरोपी साहिल को उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से गिरफ्तार किया है। वह एसी और रेफ्रिजरेटर के लिए मैकेनिक का काम करता था। आगे की जांच चल रही है, हम यह सुनिश्चित करेंगे कि आरोपी को अधिकतम सजा दी जाए।''

पुलिस उपायुक्त (बाहरी उत्तर) रवि कुमार सिंह ने कहा कि आरोपी साहिल शाहबाद डेयरी थाना क्षेत्र में रहता है। हालांकि पुलिस ये पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इसका कोई आपराधिक रिकॉर्ड रहा है या नहीं।
इस भयावह हमले का सीसीटीवी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो में लड़की को साहिल दीवार के सहारे टिकाकर कई बार चाकू से वार करता दिख रहा है। वह लड़की के सिर-पेट, कंधा हाथ हर जगह वार करता है। लड़की के गिरने के बाद भी हमलावर अपना हमला जारी रखता है, जो लगभग 90 सेकेंड तक चलता है। वह पत्थर से भी कई बार लड़की को कुचलता हुआ दिख रहा है।

हत्या दिल्ली के शाहबाद डेयरी थाने की सीमा के भीतर हुई और इलाके की जेजे कॉलोनी की रहने वाली लड़की का शव सड़कों पर पड़ा मिला। पुलिस ने कहा है कि शव के पोस्टमॉर्टम के बाद लड़की पर कितने वार हुए हैं, इसका पता लग पाएगा। न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक आरोपी और पीड़िता के बीच शनिवार को मारपीट हुई थी।
साहिल के मकान मालिक ने क्या कहा?
जैन कॉलोनी बरवाला में रहने वाले आरोपी साहिल के मकान मालिक रामफूल ने कहा, ''साहिल पिछले 2 साल से अपनी तीन बहनों और माता-पिता के साथ यहां रह रहा था। उनके पिता का नाम सरफराज है। यहां मोहल्ले में उसका कभी किसी से झगड़ा नहीं हुआ। मैंने आज सुबह घटना का वीडियो देखा।''












Click it and Unblock the Notifications