चेक देकर नौकर को भेजा, 7 लाख कैश लेकर हुआ फरार
नई दिल्लीः दिल्ली के सरस्वती विहार इलाके में एक व्यापारी ने पुलिस ने शिकायत दर्ज कराई कि उसका नौकर उसके सात लाख रुपये लेकर फरार हो गया। व्यापारी के मुताबिक, उसने अपने नौकर अशोक कुमार को सात लाख रुयये का चेक दिया था और बैंक से पैसे लाने को कहा था। लेकिन, शाम तक जब नौकर नहीं लौटा तो व्यापारी ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

अनाज व्यापारी वरुण गर्ग ने आशंका जताई की हो सकता है कि नौकर अशोक कुमार किसी दुर्घटना का शिकार हो गया हो। पीड़ित अनाज व्यापारी वरुण गर्ग दिल्ली के सरस्वती विहार मे रहते हैं। उनका इंडसइंड बैंक में खाता है। मोदी टावर नया बाजार नाम से उनका करोबार चलता है।
वरुण गर्ग ने पुलिस को बताया कि उसने अपने नौकर अशोक कुमार को सात लाख रुपये का चेक देकर पैसे लाने के लिए भेजा था। साथ ही एक दूसरे व्यापारी से 50 हजार रुपये लाने को भी कहा था। लेकिन, जब नौकर नहीं लौटा तो उसके खिलाफ शिकायत दर्ज नहीं कराई गई।
व्यापारी का कहना है कि करीब तीन साल पहले अशोक कुमार उसके पास नौकरी मांगने आया था। वो झारखंड का रहने वाला था। तीन साल से वो वरुण गर्ग के यहां नौकरी कर रहा था।
पुलिस को इस पूरी घटना की जानकारी देने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने अशोक कुमार के खिलाफ शिकायत दर्ज करके आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें- बीएचयू एंट्रेंस एग्जाम का रिजल्ट जारी, ऐसे देखें












Click it and Unblock the Notifications