बीएचयू एंट्रेंस एग्जाम का रिजल्ट जारी, ऐसे देखें
इलाहाबाद। काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) में दाखिले के लिए हुए एंट्रेंस एग्जाम का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। यूनिवर्सिटी ने अपनी वेबसाइट पर रिजल्ट अपलोड कर दिया है। अभ्यर्थी www.bhuonline.in पर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। अभ्यर्थियों को उनके अंकों के आधार पर ही निर्धारित मेरिट पर एडमिशन मिलेगा।

बीएचयू में ग्रेजुएट व पोस्ट ग्रेजुएट के 128 कोर्सों के सापेक्ष 12 हजार सीट हैं। जिनके लिए 4.61 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। बीएचयू में एडमीशन के लिए काउंसिलिंग 4 जुलाई से प्रारम्भ होगी।
ऐसे देखे रिजल्ट
सबसे पहले आप बीएचयू की एंट्रेंस परीक्षा के लिए विशेष तौर पर बनाई गई आधिकारिक वेबसाइट www.bhuonline.in पर जाएं। यहां आपको undergraduate and postgraduate result 2018 का दो अलग-अलग कॉलम दिखेगा। आप यहां क्लिक करें और नए खुलने वाले पेज पर अपना रोल नंबर डालकर सर्च करें। आपका रिजल्ट डाउनलोड हो जायेगा। डायरेक्ट रिजल्ट देखने के लिए आप नीचे गए दिए गए लिंक का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
लिंक - http://bhu2.ucanapply.com/FinalResult/entrance/?app-id=UElZMDAwMDAyMA==












Click it and Unblock the Notifications