सीरो सर्वे: दिल्ली में 23.48 % लोगों में मिली कोरोना वायरस एंटीबॉडी

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में कोरोना संक्रमण के मामले में अब लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। इसी बीच दिल्ली की सीरो-सर्वे रिपोर्ट सामने आई है। पूरे दिल्ली में औसतन आईजीजी एंटीबॉडी का प्रसार 23.48 प्रतिशत हो गया है। इसका मतलब यह है कि दिल्ली में तकरीबन 24 फीसद लोग कोरोना वायरस से हल्का संक्रमित होने के बाद खुद ही ठीक हो गए। क्योंकि इन सभी में लोगों में एंटीबॉडी पाई गई है।

Recommended Video

    Sero survey in Delhi: Health Ministry ने बताया किन इलाकों में फैला ज्यादा Corona | वनइंडिया हिंदी
    Delhi sero survey reported that on average, across Delhi prevalence of antibodies is 23.48 per cent

    नेशनल सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल (एनसीडीसी) द्वारा किए गए अध्ययन में पता चला है कि, कि दिल्ली में बड़ी संख्या में संक्रमित व्यक्ति एसिम्टोमैटिक हैं। सर्वेक्षण 27 जून 2020 से 10 जुलाई 2020 के बीच किया गया था। दिल्ली के सभी 11 जिलों से कुल 21,387 सैंपल लिए गए हैं। इसमें हर उम्र के लोग शामिल थे। इसकी एंटीबॉडी जांच पूरी हो चुकी है। सूत्रों के मुताबिक करीब 23.48 फीसद सैंपल में एंटीबॉडी पाई गई है। कुछ जिलों में यह आंकड़ा थोड़ा ज्यादा तो कहीं थोड़ा कम है।

    स्टडी के मुताबिक, अब जब कोरोना संकट को 6 महीने पूरे हो चुके हैं तो दिल्ली में सिर्फ 23.48 फीसदी लोग ही इस वायरस की चपेट में आए हैं। ये सभी घनी आबादी वाले इलाकों में थे। हालांकि, जनसंख्या का एक महत्वपूर्ण हिस्सा अभी भी असुरक्षित है। इसलिए, रोकथाम के उपायों को उसी कठोरता के साथ जारी रखने की आवश्यकता है। सोशल डिस्टेंसिंग, फेस मास्क / कवर का उपयोग, हाथ की स्वच्छता का कड़ाई से पालन किया जाना चाहिए।

    दिल्ली में भी एक बड़ी आबादी में इस बीमारी के प्रति अब इम्यूनिटी विकसित हो गई है। यही वजह है कि कोरोना के मामलों में लगातार कमी आई है। जून में संक्रमण दर बढ़कर 36 फीसद के आसपास पहुंच गया था जो अब मात्र छह फीसद रह गया है। इस तरह कोरोना का संक्रमण गौरतलब घटा है। पिछले कुछ दिनों दिल्ली में कोरोना के मामलों में कमी आई है, बीते दिन काफी वक्त के बाद एक दिन में 1000 से कम मामले दर्ज किए गए। अब दिल्ली में सिर्फ 15 हजार के करीब एक्टिव केस हैं, जबकि 3600 से अधिक लोग अपनी जान गंवा चुके हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+