Delhi Election Results: भाजपा के सहयोग से एक सीट पर लड़ी पासवान की पार्टी का क्या हुआ?
Delhi Election Results: भाजपा के सहयोग से एक सीट पर लड़ी पासवान की पार्टी का क्या हुआ?
नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी को बड़ी जीत मिली हैं। वहीं नीतीश कुमार की जनता दल यूनाइडेट और राम विलास पासवान की एलजेपी के साथ लड़ी भारतीय जनता पार्टी को हार मिली है। भाजपा महज सात सीटें जीत पाई है। वहीं दो सीटों पर लड़ी जदयू और एक सीट पर लड़ी एलजेपी बुरी तरह से हारी हैं। एलजेपी को गठबंधन में सीमापुरी (सु.) सीट मिली थी। जहां से आप ने बड़ी जीत हासिल की है।

किसे कितने वोट
सीमापुरी सीट से लोकजन शक्ति पार्टी ने संतलाल को टिकट दिया था। आम आदमी पार्टी ने राजेंद्र पाल गौतम को उतारा था। आप के राजेंद्र गौतम ने करीब 54 हजार वोटों से जीत दर्ज की है। राजेंद्र गौतम को 83,790 वोट मिले हैं। वहीं लोजपा के संतलाल को 30,463 वोट मिले हैं। कांग्रेस प्रत्याशी वीर सिंह को यहां 6355 वोट मिले हैं। बता दें कि पहले लोजपा ने सभी सीटों पर लड़ने का ऐलान किया था लेकिन बाद में भाजपा के सहयोग से ही लड़ने का फैसला किया था।

आम आदमी पार्टी की बड़ी जीत
दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों पर हुए चुनाव में आम आदमी पार्टी को बड़ी जीत मिली है। आप को 70 में से 62 सीटों पर जीत मिली है। वहीं भाजपा महज सात सीटों पर सिमटी है। जीत हासिल करने के बाद आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं और नेताओं में जश्न का माहौल है। आप कार्यालय पर कार्यकर्ता खूब डांस कर रहे हैं।

केजरीवाल ने कही ये बात
अरविंद केजरीवाल ने जीत के बाद कहा है कि ये जीत काम की जीत है। लोगों ने शिक्षा, स्वास्थ्य और बिजली-पानी पर वोट डाले हैं। ऐसे में वो लगातार इस पर काम करते रहेंगे।
दिल्ली विधानसभा की 70 सीटों पर आज मतगणना हुई है। आम आदमी पार्टी स्पष्ट बहुमत के साथ सरकार बना रही है। दिल्ली में बहुमत के लिए 36 सीटों की जरूरत है। आम आदमी पार्टी 60 से ज्यादा सीटों पर स्पष्ट बढ़त बना चुकी है। आम आदमी पार्टी लगातार तीसरी बार सरकार बनाने जा रही है। अरविंद केजरीवाल तीसरी बार दिल्ली के सीएम बनेंगे।












Click it and Unblock the Notifications