VIDEO: हेलमेट ना पहनने पर पुलिस ने रोका तो महिला ने की बदतमीजी, गिरफ्तार

नई दिल्ली। दिल्ली के मायापुरी में ट्रैफिक पुलिस से बदसलूकी करने वाली स्कूटर सवार महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है। मंगलवार शाम को स्कूटर पर सवाल अनिल पांडेय और माधुरी ने ट्रैफिक पुलिस से बदतमीजी और हाथापाई की थी। जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया था। पुलिस ने देर रात दोनों को गिरफ्तार कर लिया। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है।

VIDEO: हेलमेट ना पहनने पर पुलिस ने रोका तो महिला ने की बदतमीजी, गिरफ्तार

मंगलवार शाम को मायापुरी में अनिल पांडेय और माधुरी स्कूटर पर सवार होकर कहीं जा रहे थे। दोनों ही हेलमेट नहीं पहने थे। जिस पर ट्रैफिक पुलिस के सिपाही ने उनको रोका। इस पर स्कूटर से उतर कर माधुरी सिपाही से भिड़ गई। उसने सिपाही के साथ हाथापाई तक की। वीडियो में ना सिर्फ ट्रैफिक पुलिस से बल्कि कुछ दूसरे वाहन सवारों से भी माधुरी बदतमीजी करती दिख रही है।

पुलिस ने बताया है कि दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है। ट्रैफिक पुलिस के सिपाही की शिकायत पहर केस दर्ज हुआ है। जांच में पाया गया है कि दोनों ने काफी शराब पी हुई थी। जब ट्रैफिक पुलिस ने उनको रोका तो सहयोग करने की बजाय महिला हाथापाई पर उतर आई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+