कोरोना का कहर, 31 जुलाई तक राजधानी दिल्ली के सभी स्कूल बंद

कोरोना का कहर, 31 जुलाई तक राजधानी दिल्ली के सभी स्कूल बंद

नई दिल्ली। दिल्ली में कोरोना के बढ़ते मामले देखते हुए दिल्ली सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। दिल्ली सरकार ने राजधानी दिल्ली के सभी स्कूलों को 31 जुलाई तक बंद रखने का फैसला किया है। दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने अधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय बैठक के बाद इसकी घोषणा की और कहा कि 31 जुलाई तक दिल्ली के सभी निजी और सरकारी स्कूल बंद रहेंगे।

 Delhi schools will remain closed till July 31: Deputy Chief Minister Manish Sisodia

दिल्ली के शिक्षा मंत्री और उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने शुक्रवार को इसकी घोषणा की। वहीं उन्होंने कहा कि छात्रों की पढ़ाई को जारी रखने के लिए ऑनलाइन क्लासेस जारी रहेंगे। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए देशभर में महत्वपूर्ण फैसले लिए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि छात्रों को संक्रमण से दूर रखने के लिए दिल्ली के सभी प्राइमरी स्कूलों को 31 जुलाई तक बंद करने का फैसला किया गया है। इनमें सभी सरकारी, निजी, एनडीएमसी के सभी स्कूल शामिल है।

Recommended Video

    CBSE Board Exam 2020: 15 July तक आएगा Result, 12वीं के छात्रों को मिला ऑप्शन | वनइंडिया हिंदी

    इसके अलावा दिल्ली सरकार ने अस्थाई तौर पर अपने सभी ऑफिसों में बायोमीट्रिक अटेंडेंस पर भी रोक लगा दी थी। आपको बता दें कि राजधानी दिल्ली में कोरोना संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। दिल्ली में कोरोना की बढ़ती रफ्तार ने मुंबई को भी पछाड़ दिया है। पिछले 24 घंटे में दिल्ली में कोरोना के 3390 नए मामले सामने आए हैं। वहीं अब तक राजधानी में कोविड मरीजों की संख्या 74000 के पार हो चुकी है। पिछले 24 घंटे में दिल्ली में 64 कोरोना मरीजों की जान चली गई है, जबकि संक्रमण से मरने वालों का आंकड़ा 2429 तक पहुंच गया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+