Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Delhi Sakshi Murder: साहिल समेत ये 6 लोग दिल्ली पुलिस के रडार पर, इनका साक्षी की मौत से क्या है लिंक?

Delhi Shahbad Dairy Sakshi Murder Case दिल्ली पुलिस द्वारा पूछताछ के दौरान साक्षी हत्याकांड का आरोपी साहिल खान कई नई जानकारियों का खुलासा कर रहा है और साथ ही अपने जवाबों में बदलाव भी कर रहा है।

Delhi Shahbad Dairy Sakshi Murder Case

Delhi Shahbad Dairy Sakshi Murder Case: दिल्ली रोहिणी के शाहबाद डेयरी इलाके में 16 साल की साक्षी नाम की लड़की की उसके प्रेमी साहिल (20) ने हत्या कर दी। उसने कथित तौर पर साक्षी को 20 से 22 बार चाकू मारा और उसके सिर पर कई बार पत्थर से वार किया। यह पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। अब इस मामले में दिल्ली पुलिस की रडार पर साहिल समेत 6 लोग हैं।

दिल्ली पुलिस मामले की जांच कर रही है और इस मामले में कई जानकारियां सामने आई हैं। दिल्ली पुलिस ने इस मामले में साहिल को मुख्य आरोपी बनाया है और कथित तौर पर उसने अपना जुर्म कबूल भी कर लिया है। दिल्ल पुलिस साहिल के अलावा इस हत्याकांड में 5 लोगों से पूछताछ कर रही है।

पुलिस इन सभी व्यक्तियों से पूछताछ के बाद साक्षी की मौत के असली कारण का पता लगाने की कोशिश करेगी। शुरुआती जांच के आधार पर कहा जा रहा है कि साहिल साक्षी के साथ हुए ब्रेकअप के गुस्से में हत्या की।

साहिल को दो दिन के रिमांड पर लेने के बाद अधिकारी फिलहाल इन सभी 6 शख्सियतों से पूछताछ कर रहे हैं।

आइए जानें साहिल के अलावा, वो 5 लोग कौन हैं, जिनसे दिल्ली पुलिस पूछताछ कर रही है और उनका साक्षी हत्याकांड से क्या संबंध है?

Delhi Shahbad Dairy Sakshi Murder Case

1. साक्षी का एक्स ब्वॉयफ्रेंड प्रवीण

दिल्ली पुलिस साक्षी के पूर्व प्रेमी यानी एक्स ब्वॉयफ्रेंड प्रवीण से पूछताछ कर रही है, जिसके नाम का टैटू साक्षी के हाथ पर था। प्रवीण फिलहाल यूपी के जौनपुर में है। रिपोर्ट के मुताबिक साक्षी ने प्रवीण का टैटू दिखाकर साहिल से कहा था कि वह उसके साथ फिर से रिश्ते में जा रही है।

2. साक्षी की करीबी दोस्त नीतू

पुलिस नीतू से पूछताछ कर रही है। नीतू साक्षी की करीबी दोस्त है। साक्षी पिछले 10 से 15 दिनों से उसके साथ ही रह रही थी। नीतू शादीशुदा है और उसका पति फिलहाल एक अपराध के चलते तिहाड़ जेल में बंद है। नीतू साक्षी को पिछले 3-4 सालों से जानती है। वहीं साहिल को पिछले 7-8 महीनों से जानती थी।

दिल्ली पुलिस साक्षी, नीतू और साहिल के इंस्टाग्राम अकाउंट की जांच कर रही है। इंस्टाग्राम पर साहिल की कुछ पोस्ट से पता चलता है कि वह कई लड़कियों का दोस्त था।

3. साक्षी की दोस्त आरती

पुलिस साक्षी की दोस्त आरती से भी पूछताछ कर रही है। साक्षी की हत्या से पहले वह आखिरी व्यक्ति आरती ही थी, जो उसे मिली थी। दोनों की मुलाकात साप्ताहिक बाजार में हुई थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, आरती ने कहा कि साक्षी ने साहिल के पीछा करने और उसे प्रताड़ित करने की बात उसके साथ शेयर की थी।

4. साहिल का दोस्त आकाश

आकाश साहिल का दोस्त है। आकाश को साहिल के साथ घटनास्थल पर देखा गया है। साक्षी की हत्या से 60 सेकेंड पहले आकाश साहिल के साथ ठीक उसी जगह पर बात करते दिखा है, जहां इस घटना को अंजाम दिया गया। दोनों सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गए जो ऑनलाइन सामने आया है। दिल्ली पुलिस ने भी वीडियो की पुष्टि की है।

5. साक्षी का दोस्त झबरू

दिल्ली पुलिस साक्षी का दोस्त झबरू से भी पूछताछ कर है। साहिल ने पुलिस को बताया कि झबरू ने उसे धमकी दी थी कि अगर उसने साक्षी का पीछा करना बंद नहीं किया तो वह उसे (साहिल को) मार डालेगा। झबरू शाहबाद डेयरी की जेजे कॉलोनी में रहता है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+