Delhi में कोर्ट और CRPF स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी! कोर्ट से जज और वकीलों को निकाला, स्कूल कराए खाली
Delhi: मंगलवार (18 नवंबर) को दो अदालत परिसरों-साकेत जिला न्यायालय और तीस हज़ारी कोर्ट-को बम से उड़ाने की धमकी वाले ईमेल प्राप्त हुए। इन ईमेल के बाद सभी जिला अदालतों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और सुरक्षाबलों की टीमें तैनात कर दी गई हैं।
साकेत कोर्ट में बम निरोधक दस्ता सक्रिय
साकेत कोर्ट परिसर में एहतियाती जांच के तहत बम निरोधक दस्ता लगातार गहन तलाशी अभियान चला रहा है। इस घटना के बाद पूरे शहर में सुरक्षा को लेकर सतर्कता बढ़ा दी गई है, खासकर उन स्थानों पर जहां अधिक भीड़ या संवेदनशील गतिविधियां रहती हैं।

CRPF के दो स्कूलों को भी धमकी
सिर्फ अदालतें ही नहीं, बल्कि मंगलवार को द्वारका और प्रशांत विहार स्थित सीआरपीएफ के दो स्कूलों को भी बम धमकी वाले ईमेल मिले। दोनों स्कूलों में सख्त सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं और जांच टीमें सक्रिय हैं।
लाल किले के धमाके के बाद NCR में दहशत का माहौल
देश की राजधानी में हाल ही में लाल किले के पास हुए धमाके के बाद पूरे NCR में पहले से ही दहशत का माहौल है। फरीदाबाद से लेकर लखनऊ और सहारनपुर तक पुलिस और एजेंसियों की छापेमारी और गिरफ्तारियां जारी हैं। ऐसे माहौल में बम धमकी वाले ईमेल मिलना सुरक्षा एजेंसियों की चिंताओं को और बढ़ा रहा है।
साकेत और पटियाला हाउस कोर्ट को खाली कराया गया
मंगलवार को साकेत जिला न्यायालय को धमकी वाला ईमेल मिलने के बाद तुरंत खाली करा लिया गया। दिल्ली के तीन कोर्ट कॉम्प्लेक्स-साकेत जिला न्यायालय, तीस हज़ारी कोर्ट और पटियाला हाउस कोर्ट-धमकी ईमेल मिलने के बाद सुरक्षा कारणों से खाली कराए गए।
CRPF के दोनों स्कूलों में बढ़ी सुरक्षा
द्वारका और प्रशांत विहार स्थित CRPF स्कूलों को भी धमकी ईमेल मिलने के बाद वहीं भी पूरी सतर्कता बढ़ाई गई है। दोनों स्कूलों में तलाशी और सुरक्षा जांच लगातार जारी है।
लाल किले धमाके के बाद ED की ओखला में छापेमारी
10 नवंबर को लाल किले के बाहर हुए विस्फोट के कुछ दिनों बाद, प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मंगलवार सुबह दिल्ली के ओखला इलाके में अल-फलाह विश्वविद्यालय, उसके ट्रस्टियों और उससे जुड़े व्यक्तियों/संस्थाओं के कार्यालयों पर छापेमारी की। यह छापा विस्फोट की जांच से जुड़े सुरागों को लेकर मारा गया।
विस्फोट में कार चलाने वाला उमर नबी था यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर
उमर नबी, जिसने 10 नवंबर को लाल किले के पास विस्फोट हुई i20 कार चलाई थी, फरीदाबाद में अल-फलाह विश्वविद्यालय के जनरल मेडिसिन विभाग में सहायक प्रोफेसर था। कार विस्फोट में मरने वालों की संख्या अब 15 हो गई है, क्योंकि अस्पताल में भर्ती दो और घायलों ने एलएनजेपी अस्पताल में दम तोड़ दिया।
इस खबर पर आपकी क्या राय है, हमें कमेंट में बताएं।












Click it and Unblock the Notifications