दिल्ली के हिन्दू राव अस्पताल की नर्स कोरोना पॉजिटिव, हॉस्‍पिटल सील

नई दिल्‍ली। दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे देश में कोरोना के चलते लॉकडाउन चल रहा है। हालांकि जिस तरह से इस दौरान कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ी है, वह चिंताजनक है। शनिवार को दिल्ली में 111 नए मरीज सामने आए हैं। दिल्ली में अब तक कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 2625 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार बीते 24 घंटे में 2252 सैंपल की जांच में 111 पॉजीटिव मिले हैं। अभी भी दिल्ली में 3709 सैंपल की रिपोर्ट आनी बाकी है।

Recommended Video

    Coronavirus: Delhi के Hindu Rao Hospital की Nurse Positive, अस्पताल सील | वनइंडिया हिंदी
    दिल्ली के हिन्दू राव अस्पताल की नर्स कोरोना पॉजिटिव, हॉस्‍पिटल सील

    इस बीच, राजधानी दिल्ली के हिन्दू राव अस्पताल में उस वक्त शनिवार को हड़कंप मच गया जब यहां पर एक नर्स कोविड-19 पॉजिटिव पाई गई। इसके बाद अस्पताल को अस्थाई तौर पर सील कर दिया गया है। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, अस्पताल तब तक सील रहेगा जब तक सेनिटाइजेशन और कंटैक्ट ट्रेसिंग का काम पूरा नहीं हो जाता है।

    बाबू जगजीवन राम अस्पताल में 11 चिकित्सकों सहित 31 कर्मियों में कोरोना वायरस की पुष्टि

    दिल्ली के एक सरकारी अस्पताल में 11 डॉक्टरों सहित 31 स्टाफ में अभी तक कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है। यह जानकारी एक अधिकारी ने शुक्रवार को दी। अस्पताल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि कुछ डॉक्टरों और अन्य स्टाफ को एलएनजेपी अस्पताल, राजीव गांधी सुपर स्पेशलिटी अस्पताल और कुछ निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जबकि शेष को क्वारंटाइन में भेजा गया है।

    दिल्ली में मरने वालों की संख्या 54 पहुंची

    देश में शनिवार को पहली बार कोविड-19 के संक्रमण की रफ्तार सबसे कम दर्ज की गई है। यह महज 6 फीसदी हो गई है। वहीं, इससे पहले दिल्ली में शनिवार को कोविड-19 से संक्रमण के 111 मामले सामने आए। इससे कुल केसों की संख्या बढ़कर 2625 हो गई है। दिल्ली में शनिवार को कोरोना वायरस के संक्रमण से एक शख्स की मृत्यु हो गई। इससे दिल्ली में वायरस के संक्रमण से मरने वालों की संख्या बढ़कर 54 हो गई।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+