दिल्ली में बीते 24 घंटे में कोरोना के 94 नए मामले, 6 लोगों की मौत

नई दिल्‍ली। दिल्ली में कोरोना के मामले में लगातार कमी आ रही है। वहीं राजधानी में अब पॉजिटिविटी रेट भी 0.12% पर पहुंच गया है जो राहत देने वाली बात है। इसके अलावा दिल्‍ली में बुधवार को कोरोना के 94 नए मामले सामने आए। वहीं कोरोना से 6 लोगों की मौत हो गई। राजधानी में इस दौरान 240 लोग कोरोना को मात देने में भी सफल हुए हैं। राजधानी में अब एक्टिव मामले 1500 से नीचे पहुंच गया है। स्‍वास्‍थ्‍स मंत्रालय की तरफ से जारी आंकड़ों के मुताबिक दिल्‍ली में इस समय कोरोना के सिर्फ 1379 एक्टिव मामले हैं, यह संख्‍या 28 फरवरी के बाद सबसे कम हैं। 28 फरवरी को 1335 एक्टिव मामले थे।

दिल्ली में बीते 24 घंटे में कोरोना के 94 नए मामले, 6 लोगों की मौत

Recommended Video

    Manish Sisodia बोले- Delhi में Vaccine की सप्लाई खत्म, रोकना पड़ेगा Vaccination | वनइंडिया हिंदी

    दिल्‍ली में रिकवरी रेट 98.16%, एक्टिव मरीज की दर 0.09%, डेथ रेट 1.74% और पॉजिटिविटी रेट 0.12% है। रिपोर्ट के मुताबिक दिल्ली में अब कुल संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 14,34,188 हो गया है, जबकि 24,977 लोगों की अब तक इन जानलेवा वायरस की वजह से जान जा चुकी है। राजधानी में अब तक 14,07,832 लोगों ने इस बीमारी से जंग जीती है।

    आपको बता दें कि देश में कोरोना वायरस के ताजा मामले अब 50 हजार से कम आने लगे हैं। 102 दिन बाद पहली बार कोरोना के दैनिक मामले 40 हजार से कम दर्ज हुए। देश में कोरोना की दूसरी लहर की रफ्तार अब भले ही धीमी पड़ गई हो लेकिन तीसरी लहर की संभावना का डर अभी भी बना हुआ है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+