दिल्ली में कंट्रोल होता कोरोना का कहर, 24 घंटे में सामने आए 2260 नए केस, 182 मौतें
नई दिल्ली, 22 मई। राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस का कहर अब धीमें-धीमें कम हो रहा है। शनिवार को स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से जारी किए गए बुलेटिन के मुताबिक दिल्ली में बीते 24 घंटे के दौरान कोरोना संक्रमण के 2260 मामले सामने आए हैं। दिल्ली में पॉजिटिविटी रेट 3.58 प्रतिशत हो गया है जो शुक्रवार को 4.76 फीसदी थी। वहीं एक दिन में मरने वालों की संख्या 182 पहुंच गई है। बुलटिन के मुताबिक शनिवार को दिल्ली में 6 हजार 453 मरीज पूरी तरह वायरस मुक्त हो गए हैं। इसी के साथ ठीक होने वालों की कुल संख्या 13,60,898 हो गई है। दिल्ली में मरने वालों की कुल संख्या 23,013 पर पहुंच गया है।

Recommended Video
दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि बीते 24 घंटे में कुल 63 हजार 155 टेस्ट किए गए। इनमें से 43 हजार 061 आरटीपीसीआर और 20,094 रैपिड एंटीजन टेस्ट शामिल थे। दिल्ली में कंटेनमेंट जोन की संख्या घटकर 48,429 पर आ गई है। दिल्ली के अस्पतालों के कुल 24 हजार 964 बेड में से 14 हजार 463 बेड खाली हैं। वहीं शनिवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि राज्य में कोरोना की रफ्तार में काफी कमी आई है।
उन्होंने कहा कि इसका मतलब ये नहीं है कि कोरोना का खतरा टल गया है। उन्होंने बताया कि राजधानी में 18 साल से उपर के युवाओं का वैक्सीन बंद कर दिया है। केंद्र सरकार ने युवाओं के लिए जितनी वैक्सीन भेजी थीं वो खत्म हो गई हैं। कुछ वैक्सीन की डोज बची हैं वो कुछ सेंटर में दी जा रही हैं, वो भी शाम तक खत्म हो जाएंगी। दिल्ली में रविवार से युवाओं के वैक्सीनेशन के सभी सेंटर बंद हो जाएंगे।












Click it and Unblock the Notifications