दिल्ली में सामने आए कोरोना के 5,879 नए केस, जानिए क्या बोले स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन?

नई दिल्ली। देश में कोरोना ने एक बार फिर से अपना उग्र रूप दिखाना शुरू कर दिया है , राजधानी दिल्ली में स्थिति काफी चिंताजनक बनी हुई है, रविवार को कोरोना वायरस के 5,879 नए मामले सामने आए जबकि देश में 501 लोगों की मौत हुई है इस लिहाज से देश में कोरोना से हर पांचवीं मौत दिल्ली में हो रही है और देश का हर 10वां मरीज दिल्ली से है बता दें कि राजधानी में मौतों का आकंड़ा 8 हजार 270 हो चुका है, हालांकि स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा कि लोगों को घबराने की नहीं सतर्क रहने की जरूरत है।

Recommended Video

    Coronavirus India Update: Covid-19 पर बोले Delhi के स्वास्थ्य मंत्री Satyendra Jain | वनइंडिया हिंदी
    दिल्ली में कोरोना का तांडव जारी, सामने आए 5,879 नए केस

    रविवार को मीडिया से बात करते हुए कहा कि केजरीवाल सरकार ने अस्पतालों में बेड्स की संख्या बढ़ा दी है। साथ ही आईसीयू बेड्स की संख्या में भी 400 का इजाफा हुआ है। आने वाले दिनों में इनकी संख्या और बढ़ाई जाएगी। बता दें कि राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस की तीसरी लहर आ गई है और एक बार फिर से बढ़ती कोरोना मरीजों की संख्या ने प्रशासन को परेशानी में डाल दिया है, हाल ही में इस मसले पर गृहमंत्रालय ने भी एक मीटिंग की थी।

    विशेषज्ञता वाली 10 टीमों का गठन

    गृह मंत्रालय ने विभिन्न क्षेत्रों में विशेषज्ञता वाली 10 टीमों का गठन किया है जो दिल्ली के 100 से ज्यादा निजी अस्पतालों का दौरा करेंगी। ये टीमें प्राइवेट हॉस्पिटलों में बेडों की उपयोगिता और टेस्टिंग की क्षमता का ब्योरा जुटाएगी ताकि यह पता लगाया जा सके कि किन अस्पतालों में एक्सट्रा आईसीयू बेड लगाए जा सकते हैं। वहीं, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड ने भी बेंगलुरू से 250 वेंटिलेटर भेज दिए हैं जो इस सप्ताह दिल्ली पहुंच जाएंगे।

    देश में कोरोना के 45,209 नए केस मिले

    आपको बता दें कि रविवार सुबह जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना के 45,209 नए केस मिले हैं जबकि 501 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है, जिसके बाद देश में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 90,95,807 पहुंच गया है, हालांकि विभाग के मुताबिक देश में अब तक 85,21,617 लोग रिकवर हो चुके हैं, जबकि देश में इस समय 4 लाख 40 हजार 962 एक्टिव केस हैं, जबकि पिछले 24 घंटे में हुई मौतों के बाद देश में मृतकों की संख्या बढ़कर अब 1 लाख 33 हजार 227 हो गई है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+