दिल्ली में हुई बारिश, प्रदूषण से राहत मिलने की उम्मीद, अब कम होगी घुटन

नई दिल्ली। प्रदूषण से जूझ रही दिल्ली के लिए फौरी राहत की खबर है क्योंकि रविवार सुबह राजधानी के कई इलाकों में हल्की बारिश हुई है, जो कि प्रदूषण स्तर को कम करने में मदद करेंगे, रविवार सुबह दिल्ली के कनाट प्लेस, विजय चौक, केंद्रीय सचिवालय, यमुना बैंक जैसे इलाकों में बारिश हुई है, बारिश की वजह से तापमान में गिरावट आई है जो कि वातावरण में मौजूद प्रदूषण के तत्व बारिश में मिलकर नीचे आ सकते हैं।

दिल्ली और एनसीआर में प्रदूषण कम नही हुआ

हालांकि अभी भी दिल्ली और एनसीआर में प्रदूषण कम नही हुआ है, बवाना में AQI 492, ITO में 487 और अशोक विहार में 482 रहा है, दो दिन पहले ही पर्यावरण प्रदूषण (रोकथाम और नियंत्रण) प्राधिकरण ने हेल्थ इमरजेंसी घोषित कर दी थी।

5 नवंबर तक स्कूल-कॉलेज बंद

इसके लिए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पड़ोसी राज्यों को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं। उनका कहना है कि पड़ोसी राज्यों द्वारा पराली जलाए जाने के कारण दिल्ली की ऐसी हालत हो गई है। यही कारण है कि सभी स्कूलों को 5 नवंबर तक के लिए बंद कर दिया गया है।

पराली जलाने की घटनाएं थम नहीं रही हैं

पराली जलाने की घटनाएं थम नहीं रही हैं

दिल्ली और एनसीआर के इलाके में प्रदूषण की वजह से हवा की क्वालिटी लगातार गिर रही है, दिल्ली-एनसीआर से सटे पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में हर साल की तरह इस साल भी किसानों के पराली जलाने की घटनाएं थम नहीं रही हैं इसलिए पर्यावरण प्रदूषण नियंत्रण प्राधिकरण (ईपीसीएल) के अध्यक्ष भूरे लाल ने पंजाब और हरियाणा सरकारों से पराली जलाने पर रोक के लिए तत्काल कदम उठाने के निर्दश दिए हैं। इसके अलावा उन्होंने दिल्ली-एनसीआर में स्थित बायोमास जलने की भी सख्ती से जांच किए जाने की बात कही थी।

पब्लिक हेल्थ इमरजेंसी

पब्लिक हेल्थ इमरजेंसी

पब्लिक हेल्थ इमरजेंसी का मतलब है जब किसी परिस्थिति में बड़ी संख्या में जनता की सेहत को खतरा होता है तो वहां हेल्थ इमरजेंसी लागू कर दी जाती है। अक्सर यह कोई बीमारी, महामारी या प्रदूषण से होने वाले खतरे के समय लागू की जाती है। दिल्ली में वायू प्रदूषण का स्तर भी खतरनाक स्थिति में पहुंच चुका है जिस वजह से पब्लिक हेल्थ इमरजेंसी की घोषणा की गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+