फेंकिए मत! दिल्ली-पंजाब की AAP सरकार आपसे खरीदेगी प्याज, गुजरात में किसानों से बोले भगवंत मान

पंजाब के सीएम भगवंत मान ने गुजरात के परेशान प्याज किसानों को बहुत बड़ा आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा है कि वे एक ट्रेन भेजेंगे और भावनगर से प्याज खरीदकर दिल्ली और पंजाब ले जाएंगे।

delhi-punjab-s-aap-govt-will-procure-onion-don-t-throw-bhagwant-mann-tells-farmers-in-gujarat

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने गुजरात के किसानों को भरोसा दिया है कि दिल्ली और पंजाब में उनकी पार्टी की सरकारें उनसे प्याज खरीदने के लिए एक ट्रेन भेजेगी। उन्होंने गुजरात के भावननगर के किसानों से कहा है कि वह धैर्य न खोएं और अपने प्याज को कम कीमत की वजह से फेंकें नहीं। मान गुजरात के भावनगर पहुंचे थे, जहां ज्यादा पैदावार होने और कारोबारियों की वजह से उसकी अच्छी कीमत नहीं दिए जाने की शिकायत लेकर स्थानीय किसान उनसे मुलाकात के लिए पहुंचे थे। मान ने इस मसले को संसद से लेकर गुजरात विधानसभा तक में उठवाए जाने का भी आश्वासन दिया है।

मान ने गुजरात के किसानों को दिया प्याज खरीदने का भरोसा

मान ने गुजरात के किसानों को दिया प्याज खरीदने का भरोसा

पंजाब के मुख्यमंतरी भगवंत मान ने रविवार को गुजरात के भावनगर में किसानों को विश्वास दिलाने की कोशिश की है कि पंजाब और दिल्ली की आम आदमी पार्टी सरकारें उनसे प्याज खरीदेगी। उन्होंने कहा है कि उनकी पार्टी की सरकारें इसके लिए ट्रेनें भेजेगी, ताकि किसानों को अपने उत्पाद को औने-पौने दाम पर न बेचना पड़े। भावनगर जिले के कई किसान सर्किट हाउस में जाकर पंजाब के सीएम से मिले हैं और प्याज की बंपर पैदावार की वजह से अपने सामने पैदा हुई समस्या का समाधान निकालने की गुजारिश की है।

आपका प्याज ले जाने के लिए ट्रेन भेजेंगे-भगवंत मान

आपका प्याज ले जाने के लिए ट्रेन भेजेंगे-भगवंत मान

भावनगर में सर्किट हाउस के बाहर किसानों से इस मुद्दे पर बात करने के बाद मान ने गुजरात में आम आदमी पार्टी के अध्यक्ष ईसुदान गढ़वी से कहा कि वह किसानों से इस मामले में पूरा ब्योरा हासिल करें। इनकी पार्टी बजट सत्र के अगले भाग में लोकसभा और राज्यसभा में भी इस मसले को उठाएगी, इसका भी भरोसा किसानों को दिया गया है। उन्होंने कहा, 'मैं भी एक किसान का बेटा हूं और आपका दर्द समझता हूं। कृप्या अपनी फसल को बर्बाद मत कीजिए। मैं पंजाब और दिल्ली में प्याज की मांग के बारे में जानकारी जुटाऊंगा और तब यहां से स्टॉक उठवाऊंगा। हम आपका प्याज ले जाने के लिए एक ट्रेन भेजेंगे।'

कारोबारियों की मोनोपॉली के चलते नहीं मिल रहा दाम-किसान

कारोबारियों की मोनोपॉली के चलते नहीं मिल रहा दाम-किसान

मान से मिलने वाले एक किसान निकुलसिंह जाला का कहना है कि भावनगर का प्याज अपनी गुणवत्ता के लिए जाना जाता है, लेकिन थोक कारोबारियों की मोनोपॉली के चलते उन्हें उचित दाम नहीं मिल रहे हैं। जाला ने कहा, 'हमारे उत्पाद की कम कीमत मिलने के मसले पर भावनगर के किसानों ने मान के साथ चर्चा करने के लिए उनसे मुलाकात की है। मान ने हम लोगों से धीरज रखने को कहा है और भरोसा दिया है कि पंजाब और दिल्ली दोनों सरकारं हमारे प्याज खरीदेंगी और आने वाले हफ्तों में यहां से प्याज ले जाने के लिए एक ट्रेन भेजेंगे।'

'प्याज नहीं फेंकने की गुजारिश की है'

'प्याज नहीं फेंकने की गुजारिश की है'

वहीं दूसरे किसान मोहन मकवाना ने कहा, 'पंजाब सीएम ने भरोसा दिया है कि पंजाब और दिल्ली दोनों जगहों की आम आदमी पार्टी सरकार एक ट्रेन भावनगर भेजेगी, यहां पैदा होने वाला प्याज खरीदने के लिए। उन्होंने हमसे आग्रह किया है कि थोड़ी धीरज रखें और अपने उत्पाद को न फेंकें। मान ने विश्वास दिलाया कि चालू बजट सेशन में पार्टी के सभी पांच विधायक विधानसभा में इस मुद्दे को उठाएंगे। '

Recommended Video

    Maharashtra: किसान को 512 किलो प्याज बेचने पर मिले सिर्फ 2 रुपये, जानें पूरा मामला | वनइंडिया हिंदी
    कांग्रेस ने 2 रुपए किलो प्याज बिकने का किया है दावा

    कांग्रेस ने 2 रुपए किलो प्याज बिकने का किया है दावा

    कुछ दिन पहले कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और गुजरात से राज्यसभा सांसद शक्तिसिंह गोहिल ने भी प्याज का मुद्दा उठाया था। उन्होंने दावा किया था कि प्याज की बंपर उपज के चलते एग्रीकल्चर प्रोड्यूस मार्केट कमेटी से सिर्फ 2 रुपए किलो का भाव मिल रहा है। कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता ने कहा, 'गुजरात में भावनगर और दूसरे हिस्से के प्याज उगाने वाले किसान बहुत बड़े संकट में हैं। उन्हें मुश्किल से प्याज के लिए 2 रुपए किलो मिल रहा है। मैं केंद्र और राज्य सरकार दोनों से प्याज के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य की घोषणा करने का अनुरोध करता हूं। राहत के तौर पर सरकार को कम कीमत की वजह से प्रभावित हुए किसानों के लिए सब्सिडी की भी घोषणा करनी चाहिए।' (कुछ तस्वीरें प्रतीकात्मक, इनपुट पीटीआई)

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+