बीजेपी नेता मुरली मनोहर जोशी के घर पहुंचकर PM मोदी ने दी जन्मदिन की शुभकामनाएं
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता मुरली मनोहर जोशी के जन्मदिन पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुभकामनाएं दी। पीएम मोदी ने उनके आवास पर पहुंचकर उन्हें जन्मदिन की बधाईयां दी। रविवार 5 दिसंबर को भाजपा के वरिष्ठ नेता मुरली मनोहर जोशी के 86वें जन्मदिन पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी समेत कई वरिष्ठ नेताओं ने उन्हें जन्मदिन की बधाईया दीं।

पीएम नरेन्द्र मोदी ने एक और ट्वीट किया और लिखा कि मुरली मनोहर जोशी जी के साथ सालों तक काम कर वह खुद को खुशकिस्मत मानते हैं। पीएम ने लिखा कि उनके साथ काम कर मेरी तरह अन्य कार्यकर्ताओं ने उनसे बहुत सीखा है। पार्टी को मजबूत करने में उनकी भूमिका बहुत महत्वपूर्ण है। मैं ईश्वर से जोशी जी के लंबे और स्वस्थ जीवन की कामना करता हूं। आपको बता दें कि भाजपा के वरिष्ठ नेता मुरली मनोहर जोशी का जन्म 5 जनवरी, 1934 को उत्तराखंड में हुआ था। 1991-93 तक वो भाजपा के अध्यक्ष रहे।












Click it and Unblock the Notifications