प्रदूषण से परेशान दिल्ली,आज भी हवा का स्तर बेहद खराब, AQI पहुंचा 400 के पार

नई दिल्ली। तमाम कोशिशों के बावजूद दिल्ली में प्रदूषण कम होने का नाम नहीं ले रहा है,आज भी राजधानी की हवा बहुत ज्यादा खराब है क्योंकि यहां AQI 400 पार कर गया है, शुक्रवार सुबह आनंद विहार में वायु गुणवत्ता सूचकांक 408, बवाना में 447, पटपड़गंज में 404 और वज़ीरपुर में 411 दर्ज किया गया है, केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार सभी चार 'गंभीर' श्रेणी में हैं, आज भी यहां लोगों को सांस लेने में घुटन महसूस हो रही है।

Recommended Video

    Delhi Pollution: Delhi में हवा हुई जहरीली, कई इलाकों में AQI 400 के पार | वनइंडिया हिंदी
    प्रदूषण से परेशान दिल्ली, AQI पहुंचा 400 के पार

    मालूम हो कि कोरोना महामारी के बीच बढ़ता प्रदूषण प्रशासन के लिए बड़ा सिरदर्द बना हुआ है,पड़ोसी राज्यों में पराली जलने और अन्य कारणों के चलते दिल्ली की वायु की गुणवत्ता बेहद खराब स्तर तक पहुंच गई है जिसके चलते लोगों को सांस से संबंधित बीमारियों का सामना करना पड़ रहा है और स्वस्थ लोगों को भी सांस लेने में परेशानी हो रही है।

    प्रदूषण से परेशान दिल्ली, AQI पहुंचा 400 के पार

    लोगों की समस्याओं को हल करने के लिए अब दिल्ली सरकार ने एक एप लॉन्च किया है। जिसका नाम है 'ग्रीन दिल्ली' एप, जिसके आने के बाद अब लोगों को अगर अपने आसपास कहीं भी प्रदूषण देखें तो वो इसके जरिए अपनी शिकायत कर सकते हैं। शिकायतकर्ता अगर चाहे तो ऑडियो, वीडियो और फोटो भी अपलोड कर सकता है। शिकायत संबंधित विभाग के पास पहुंचने के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी, जिसकी मॉनिटरिंग 'ग्रीन वॉर रूम' से होगी।

    प्रदूषण से परेशान दिल्ली, AQI पहुंचा 400 के पार

    इससे पहले मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली दिल्ली सरकार ने इलेक्ट्रिक व्हीकल पॉलिसी को लागू किया है, जिससे दिल्ली के वायु प्रदूषण को कम किया जा सके तो वहीं दिल्लीवासी इस बार दिवाली पर केवल ग्रीन पटाखे ही चला सकेंगे। इसका उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने बताया कि इस बार दिल्ली में केवल 'ग्रीन' पटाखों का उत्पादन, बिक्री और उपयोग करने की अनुमति रहेगी। उन्होंने कहा कि दीपावली पर जलाए जाने वाले पटाखों से दिल्ली की हवा प्रदूषित हो जाती है और उसका लोगों की जिंदगी पर गंभीर असर पड़ता है। उन्होंने यह भी बताया कि दिल्ली सरकार तीन नवंबर से एंटी क्रेकर अभियान शुरू करेगी। गौरतलब है कि हर बार दिल्ली दिवाली के बाद और काफी प्रदूषित हो जाती है इसलिए इस बार सरकार ने सख्ती से ये कदम उठाया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+