Pollution: दिल्ली की हवा आज भी खराब, AQI पहुंचा 423

नई दिल्ली। राजधानी की आबोहवा दिनों-दिन खराब ही होती जा रही है,आज भी दिल्ली में धुंध की सफेद चादर छाई हुई है। संडे की सुबह दिल्ली के तीन इलाकों में हवा की क्वॉलिटी का सूचकांक (AQI) 400 से ज्यादा दर्ज किया है, जो कि एक खराब संकेत है। आज सुबह बवाना में 422, मुंडका में 423 और जहांगीरपुरी में 416 AQI दर्ज किया गया है। दिल्ली पॉल्यूशन कंट्रोल कमेटी के आंकड़ों के मुताबिक ये आंकड़े 'बहुत खराब' श्रेणी में है,हालांकि दिल्ली सरकार लगातार प्रदूषण को नियंत्रण करने की कोशिश में लगी हुई है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली दिल्ली सरकार ने इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने के लिए इलेक्ट्रिक व्हीकल पॉलिसी को लागू किया है, जिससे दिल्ली के वायु प्रदूषण को कम किया जा सके।

Recommended Video

    Delhi Pollution: दिल्ली की हवा हुई बेहद खराब, प्रदूषण के साये में मनेगा dussehra | वनइंडिया हिंदी
     Pollution: दिल्ली की हवा आज भी खराब, AQI पहुंचा 423

    तो वहीं दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने लोगों से 'रेड लाइट ऑन, गाड़ी ऑफ' अभियान में भाग लेने और लाल बत्ती होने पर अपने वाहनों को बंद करने की अपील की है। मंत्री गोपाल राय ने कहा कि 26 अक्टूबर से दिल्ली के सभी 70 विधानसभा क्षेत्रों में 'रेड लाइट ऑन, गाड़ी ऑफ' महा अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान पूरे दिल्ली में प्रमुख चौराहों पर लाल बत्ती होने पर लोगों से अपनी गाड़ी बंद करने के लिए जागरूक किया जाएगा।

    प्रदूषण के कारण परेशान दिल्ली

    मालूम हो कि सर्दी शुरू होने से पहले दिल्ली में बढ़ता प्रदूषण लोगों को तंग ही करता जा रहा है, मार्निंग वॉक पर निकले लोगों का भी कहना है कि उन्हें भी सांस लेने में घुटन महसूस हो रही है। आपको बता दें कि राजधानी में सर्दी के मौसम ने दस्तक देनी शुरू कर दी है, पिछले तीन-चार दिनों से दिल्ली-NCR के तापमान में कमी आई है लेकिन पारा गिरने से वायु प्रदूषण भी बढ़ने लगा है और साथ ही धूल और पराली का धुआं भी हवा को प्रदूषित करने में पीछे नहीं है, ऐसे में मौसम विशेषज्ञों की चिंता बढ़ गई क्योंकि अगर दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण बढ़ा तो ये कोरोना वायरस से जंग लड़ रही राजधानी के अच्छी खबर नहीं होगी, इसलिए प्रदूषण पर अभी से ही रोकथाम की जरूरत है, इसलिए दिल्ली सरकार ने अभी से प्रदूषण रोकने के उपाय में जुट गई है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+