लॉकडाउन को लेकर दिल्ली पुलिस ने मरकज को किया था आगाह, जारी किया वीडियो
नई दिल्ली। निजामुद्दीन मरकज में हुए मजहबी जलसे में शामिल हुए कुछ लोगों की कोरोना वायरस से मौत और कई के संक्रमित होने के बाद प्रशासन बेहद सख्त रुख अपना रहा है। अब दिल्ली पुलिस ने मरकज को लेकर एक अहम खुलासा किया है। पुलिस ने बताया कि, उन्होंने मरकज के नेताओं से 23 मार्च को मुलाकात करके। कोरोना संक्रमण को लेकर आगाह किया था। पुलिस ने इस संबंध में एक वीडियो भी जारी किया है।

दिल्ली पुलिस की ओर से जारी वीडियो में कहा गया है कि, दिल्ली पुलिस ने 23 मार्च 2020 को मरकज को खाली करने और लॉकडाउन के दिशानिर्देशों का पालन करने के लिए मरकज, निज़ामुद्दीन के वरिष्ठ सदस्यों से मुलाकात की थी। साथ ही उन्हें संक्रमण के खतरों को लेकर भी आगाह किया था। पुलिस ने इसका वीडियो जारी किया है। पुलिस की चेतावनी के बाद भी मरकज में लोगों को जमावड़ा बना रहा। जिसके चलते संक्रमण फैल गया।
वहीं आठ विदेशी नागरिक दिल्ली के भारत नगर में पाए गए। पूछताछ करने पर हमें पता चला कि वे मरकज निजामुद्दीन से आए थे और 19 मार्च से यहां रह रहे थे। हमने जिलाधिकारी को इसके बारे में सूचित किया है। उधर सरकार नेभारत की यात्रा करने और तबलीगी गतिविधियों में हिस्सा लेने की चाह रखने वाले विदेशी नागरिकों को पर्यटन वीजा जारी करने पर प्रतिबंध लगाने का फैसला लिया है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। यह फैसला ये सामने आने के बाद लिया गया है कि एक जनवरी से अब तक लगभग 2,100 विदेशी भारत में आए और देश के विभिन्न हिस्सों में तबलीगी गतिविधियों में लग गए। इनमें से कई लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं।
गृह मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया कि विदेश मंत्रालय को सलाह दी गई है कि दूसरे देशों में भारतीय मिशनों से अनुरोध किया जा सकता है कि वे ऐसे विदेशियों को पर्यटक वीजा देने से परहेज करें, जो तबलीगी गतिविधियों के लिए इसका उपयोग कर सकते हैं। गृह मंत्रालय ने विदेश मंत्रालय से कहा कि उसे ऐसे आवेदकों को पर्यटक वीजा देने से पहले उनके भारत में ठहरने, वापसी के टिकट और खर्चों के संबंध में जानकारी सुनिश्चित करनी चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications