दिल्ली पुलिस ने क्राइम ब्रांच को ट्रांसफर किया पूर्व एमएलसी त्रिलोचन सिंह की मौत का मामला, CBI जांच की मांग
नई दिल्ली, 12 सितंबर। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शनिवार को जम्मू-कश्मीर के पूर्व एमएलसी त्रिलोचन सिंह वजीर का क्षत-विक्षत शव मिलने से हड़कंप मचा हुआ है। इस मामले में दिल्ली पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर क्राइम ब्रांच को भेज दिया है। वारदात की सूचना मिलने के बाद त्रिलोचन सिंह का शव पुलिस ने पश्चिमी दिल्ली के मोती नगह स्थित एक फ्लैट से बरामद किया था। जम्मू-कश्मीर नेशनल कॉन्फ्रेंस ने आज दिल्ली में रहस्यमय परिस्थितियों में पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व सदस्य विधान परिषद एस त्रिलोचन सिंह वजीर की मौत की सीबीआई जांच की मांग की है।

इस मामले में पुलिस हत्या का केस दर्ज आरोपियों की तलाश में जुट गई है। दिल्ली पुलिस के मुताबिक जम्मू में आरोपी हरप्रीत के परिवार की भी जांच हो रही है। हरप्रीत के फेसबुक अकाउंट से एक चिट्ठी की तस्वीर पोस्ट की गई थी जिस सिलसिले में क्राइम ब्रांच जांच कर रही है। वहीं दूसरी ओर प्रांतीय अध्यक्ष देवेंद्र सिंह राणा के नेतृत्व में नेशनल कांफ्रेंस के वरिष्ठ नेताओं की बैठक की और त्रिलोचन सिंह वजीर की संदिग्ध परिस्थिति में मौत की सीबीआई जांच की है। इस बैठक में पूर्व मंत्री अजय सदोत्रा, पूर्व मंत्री सुरजीत सिंह सलाथिया, रतन लाल गुप्ता, सज्जाद अहमद किचलू ने एक संयुक्त बयान जारी कर दोषियों को जल्द पकड़ने की मांग की है।
यह भी पढ़ें: बागपत: पूर्व दर्जा प्राप्त मंत्री डॉ. आत्माराम तोमर की हत्या, गले पर लिपटा हुआ था तौलिया
नेशनल कांफ्रेंस के नेताओं ने पूर्व एमएलसी वजीर की मौत मामले की सीबीआई जांच की मांग को लेकर उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से भी मुलाकात करने की बात कही। जम्मू-कश्मीर के पूर्व एमएलसी त्रिलोचन सिंह वजीर के अचानक निधन पर कई नेताओं ने शोक व्यक्त किया है। त्रिलोचन सिंह वजीर की मौत पर आश्चर्य जताते हुए नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला ने दुख जाहिर किया है। उन्होंने कहा, 'विधान परिषद के पूर्व सदस्य और मेरे सहयोगी सरदार टीएस वजीर के आकस्मिक निधन की भयानक खबर से स्तब्ध हूं। कुछ दिन पहले ही हम जम्मू में एक साथ बैठे थे। मैंने यह सोचा भी नहीं था कि यह हमारी आखिरी मुलाकात होगी। उनकी आत्मा को शांति मिले।'












Click it and Unblock the Notifications