दिल्ली पुलिस ने डमी बॉडी उठवाकर लॉकडाउन तोड़ने वालों को सिखाया सबक, वीडियो
नई दिल्ली। कोरोना वायरस के लगातार बढ़ते मामलों के बीच दिल्ली पुलिस ने ऐसे लोगों को सबक सिखाने के लिए अलग तरह की तरकीब निकाली है, जो लॉकडाउन को तोड़ रहे हैं। दरअसल, दिल्ली पुलिस का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि लॉकडाउन में बाहर निकले लोगों को रोककर पुलिस उनसे एक शव को उठाने को कहती है। पुलिस कहती है कि ये कोरोना संक्रमित शव है और इसे उठाओ। इस पर इन लोगों की हालत पतली हो जाती है।

ये लोग इधर-उधर भागने लगते हैं लेकिन बाद में पता चलता है कि वो शव नहीं बल्कि दिल्ली पुलिस एक जवान है। दरअसल, दिल्ली पुलिस ने ये वीडियो ऐसे लोगों को सबक सिखाने के लिए बनाया, जो बिना काम घर से निकल रहे हैं।
कुछ समय पहले हैदराबाद पुलिस ने भी इसी तरह की वीडियो से लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों को सबक सिखाने की कोशिश की थी। उस वीडियो में स्कूटी पर सवार तीन लड़कों को पुलिस ने रोका औरवैन में बैठने के लिए कहा। पुलिस ने उनको बताया कि वैन में एक कोरोना संक्रमित मरीज भी बैठा हुआ है, जिसके बाद तीनों जमीन पर लेट गए और हांथ-पांव जोड़ने लगे। बाद में पुलिस ने बताया कि वैन में मरीज नहीं पुलिस का ही आदमी बैठा है।
बता दें कि देश में 25 मार्च से लॉकडाउन लागू है। लॉकडाउन का फिलहाल चौथा चरण है जो 31 मई तक है। वहीं देश में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या एक लाख के पार पहुंच चुकी है। स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 4970 नए मामले सामने आए हैं और 134 लोगों की मौत हुई है। इसके बाद देशभर में कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 1,01,139 हो गई है और देश में 363 लोगों की मौत अब तक इस वायरस से हो चुकी है। इस समय देश में 58,802 एक्टिव मरीज हैं यानी इनका इलाज चल रह है। वहीं 39,174 लोग अबतक संक्रमण के बाद स्वस्थ हो चुके हैं और वो घरों अस्पताल से घर जा चुके हैं।












Click it and Unblock the Notifications