दिल्ली में महिला सब इंस्पेक्टर की हत्या के थोड़ी देर बाद आरोपी बैचमेट ने की खुदकुशी, हरियाणा में मिली लाश

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी के रोहिणी इलाके में शुक्रवार की रात करीब 9:30 बजे महिला सब-इंस्पेक्टर प्रीति अहलावत की गोली मारकर हत्या किए जाने की घटना से हड़कंप मच गया। प्रीति पूर्वी दिल्ली के पटपड़गंज इंडस्ट्रियल एरिया में तैनात थीं। वहीं, इस हत्या से जुड़े मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। महिला सब-इंस्पेक्टर की हत्या का आरोप पीएसआई दीपांशु पर था, जिसकी करनाल के पास एक गाड़ी में लाश मिली है।

पीएआई दीपांशु ने करनाल के पास की खुदकुशी

पीएआई दीपांशु ने करनाल के पास की खुदकुशी

अंदेशा जताया जा रहा है कि दीपांशु ने खुदकुशी की है। जानकारी के मुताबिक, दीपांशु ने पहले अपनी महिला साथी प्रीति अहलावत को गोली मारी और उसके बाद हरियाणा के करनाल के पास जाकर खुदकुशी कर ली। बताया जा रहा है कि पीएसआई दीपांशु भजनपुरा में तैनात था। जानकारी के मुताबिक, प्रीति अहलावत कल रात के वक्त अपनी ड्यूटी पूरी करने के बाद मेट्रो से पूर्वी रोहिणी मेट्रो स्टेशन पहुंची और फिर पैदल ही अपने घर की तरफ जा रही थीं।

सब-इंस्पेक्टर प्रीति की मेट्रो स्टेशन के पास गोली मारकर हुई थी हत्या

सब-इंस्पेक्टर प्रीति की मेट्रो स्टेशन के पास गोली मारकर हुई थी हत्या

उसी वक्त एक युवक आया और उसने प्रीति पर गोली चला दी। प्रीति को दो गोली लगी, जबकि एक बगल से जा रही कार के पिछले शीशे में जा लगी। प्रीति को एक गोली सिर में लगी थी, जिसके बाद प्रीति की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि गोली चलाने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गया था। इस घटना की जानकारी किसी स्थानीय शख्स ने पुलिस को दी। पुलिस के मौके पर पहुंचने के बाद मृतका की पहचान प्रीति अहलावत के तौर पर हुई।

प्रीति और दीपांशु बैचमेट थे

प्रीति और दीपांशु बैचमेट थे

मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। वहीं, प्रीति को लेकर एक और जानकारी सामने आई है कि वह किसी रेप केस की जांच कर रही थीं। पटपड़गंज इंडस्ट्रियल एरिया पुलिस थाने में तैनात एसआई प्रीति अहलावत साल 2018 में ही दिल्ली पुलिस में भर्ती हुई थीं। सूत्रों के मुताबिक, दीपांशु और प्रीति दोनों बैचमेट थे। पुलिस इस बात की जांच रही है कि किस वजह से प्रीति की हत्या हुई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+