दिल्ली: सब-इंस्पेक्टर ने महिला को मारी टक्कर, सामने गिरी तो चढ़ा दी कार, कैमरे में कैद हुई दिल दहलाने वाली घटना
VIDEO: दिल्ली पुलिस के SI महिला को मारी टक्कर, सामने गिरी तो चढ़ा दी
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस के एक सब-इंस्पेक्टर ने महिला को कार से टक्कर मार दी। इतना ही नहीं टक्कर लगने के बाद महिला कार के आगे गिरी तो फिर से उसने कार चला दी और बुरी तरह से महिला को कुचल दिया। आसपास के रनहे वाले लोगों और दुकानदारों ने किसी तरह से महिला को निकाला। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हुई है, जिसका वीडियो भी सामने आ गया है।
Recommended Video

चिल्ला गांव की घटना
घटना राजधानी दिल्ली के गाजीपुर थाने के चिल्ला गांव की है। 3 जुलाई यानी शुक्रवार को दिल्ली पुलिस के सब इंस्पेक्टर ( SI) योगेंद्र अपनी कार से जा रहा था, तभी उसके कार के सामने एक बुजुर्ग महिला आ गई। महिला को कार से टक्कर लगी तो वो जमीन पर गिर गई। इस पर आसपास के कुछ लोग उन्हें बचाने को दौड़े। जब महिला का कार के आगे से लोग उठा रहे थे तो एसआई ने फिर से कार चली दी। जिससे महिला बुरी तरह से कुचल गई। वहीं जो लोग उनको उठाने की कोशिश में थे वो किसी तरह से बचे।
नशे में था आरोपी
दिल्ली पुलिस ने बताया है कि आरोपी सब इंस्पेक्टर योगेंद्र घटना के वक्त शराब के नशे में था। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है और उसके खिलाफ आईपीसी की धारा 279, 337 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी सब इंस्पेक्टर योगेंद्र की उम्र 56 साल है और वो दिल्ली पुलिस की पीसीआर यूनिट में तैनात है।

घायल महिला अस्पताल में भर्ती
इस घटना में घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत स्थिर बताई गई है। महिला को काफी चोटें लगी हैं। वीडियो देखने से ही साफ हो जाता है कि कार के दोनों पहिए महिला के ऊपर से उतरे हैं। ऐसे मे उनको काफी चोटें लगी हैं। वीडियो देखने के बाद सोशल मीडिया पर भी इस पर लोग प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कई लोगों ने लिखा है कि पहली बार टक्कर हुई जो दुर्घटना कही जा सकती है लेकिन रुककर फिर से महिला के ऊपर कार चढ़ाना उसकी हत्या की कोशिश नहीं तो क्या है। ऐसे में पुलिस एसआई पर हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज करे ना कि हल्की धाराओं में केस कर मामले को टालने का प्रयास करे।












Click it and Unblock the Notifications