नरसिंहानंद का गला काटने की बात कहने पर AAP MLA अमानतुल्लाह के खिलाफ FIR
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने आम आदमी पार्टी के विधायक अमानतुल्लाह खान पर FIR दर्ज हुआ है। एफआईआर यति नरसिंहानंद सरस्वती का गला काटने की बात पर दर्ज किया गया है। अमानतुल्लाह खान पर दिल्ली पुलिस ने IPC की धारा 153A/506 के तहत मामला दर्ज किया है। आपको बता दें कि अमानतुल्लाह ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो अपलोड किया था। इस वीडियो में अमानतुल्लाह कह रहे हैं 'हमारे नबी की शान में गुस्ताखी हमें बिल्कुल बर्दाश्त नहीं, इस नफरती कीड़े की ज़ुबान और गर्दन दोनों काट कर इसे सख्त से सख्त सजा देनी चाहिए, लेकिन हिंदुस्तान का कानून हमें इसकी इजाजत नहीं देता। हमें देश के संविधान पर भरोसा है और मैं चाहता हूं कि दिल्ली पुलिस इसका संज्ञान ले।'

मुकदमा दर्ज होने के बाद अमानतुल्लाह खान ने कहा कि नफरत फैलाने वाले इंसान के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए। साथ ही कहा कि हम हर धर्म और उनके गुरुओं का सम्मान करते हैं और हम चाहते हैं कि कोई भी किसी धर्म की भावना को आहत न करे।
क्या कहा था नरसिंहानंद
जानकारी के मुताबिक प्रेस क्लब में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में नरसिंहानंद सरस्वती ने कहा था कि अगर इस्लाम असलियत जिसके लिए मौलाना कहते हैं कि अगर मोहम्मद के बारे बोला तो सिर काट देंगे। हिंदू अपने दिमाग से भय अपने दिमाग से निकाल दें। हम हिंदू हैं हम राम और परशुराम के चरित्र की मीमांसा कर सकते हैं, तो मोहम्मद क्या चीज है? साथ ही कहा कि अगर आज मोहम्मद का सच दुनिया के मुसलमान को पता चल जाए तो उसे अपने मुसलमान होने पर शर्म आएगी।












Click it and Unblock the Notifications