Coronavirus: फर्जी है दिल्ली पुलिस के नाम पर जारी हुआ ये नोटिस

नई दिल्ली। कोरोना वायरस को लेकर तरह-तरह के अफवाह भी सामने आ रहे हैं, जिससे बचने की बार-बार सलाह दी जा रही है। जनता कर्फ्यू (22 मार्च) को लेकर भी ऐसा ही एक नोटिस वायरल हो रहा है जिसे दिल्ली पुलिस ने फर्जी बताया है। इस नोटिस के बारे में डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस, दक्षिण दिल्ली द्वारा बताया कि दिल्ली पुलिस ने ऐसा कोई नोटिस जारी नहीं किया है।

Delhi Police refutes claims of fine imposition for violation, calls notice fake

डीसीपी, दक्षिण दिल्ली द्वारा बताया गया कि 22 मार्च को जुर्माना लगाने को लेकर कोई एडवाइजरी जारी नहीं की गई है। दिल्ली पुलिस की तरफ से कहा गया है, 'अपने परिवार और दोस्तों को बताएं कि यह फेक और झूठ है। बता दें कि दिल्ली में कोरोना वायरस के 26 मामले सामने आ चुके हैं जबकि देश भर में कोरोना वायरस के 271 केस सामने आए हैं जिनमें 23 लोग ठीक हो चुके हैं।

कोरोना वायरस के संक्रमण को देखते हुए दिल्ली में स्कूल-कॉलेज, सिनेमाघर और सार्वजनिक स्थलों को 31 मार्च तक बंद कर दिया गया है। दिल्ली सरकार ने लोगों से अपील की है कि वे जरूरी ना हो तो, अपने घरों से बाहर ना निकलें। आमतौर पर भीड़-भाड़ वाले ISBT कश्मीरी गेट पर कोरोना वायरस की वजह से आज कम भीड़ देखने को मिली है। मेट्रो स्टेशन और रेलवे स्टेशन पर भी अपेक्षाकृत कम भीड़ देखने को मिल रही है।

कोरोना के खतरे को देखते हुए दिल्ली का कालकाजी मंदिर 31 मार्च तक के लिए बंद कर दिया गया है। जबकि कनॉट प्लेस के प्राचीन हनुमान मंदिर में प्रसाद चढ़ाने पर भी रोक लगा दी गई है। कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए एलजी अनिल बैजल ने जिला प्रशासन, संबंधित विभाग और पुलिस को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया कि किसी आवश्यक वस्तु की जमाखोरी ना हो।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+