दिल्ली पुलिस ने की लॉरेंस बिश्नोई से पूछताछ, कहा- सलमान को धमकी देने के मामले में मेरा कोई हाथ नहीं
नई दिल्ली, जून 07। पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान को भी जान से मारने की धमकी दी जा चुकी है। इससे जुड़ा एक खत सुरक्षा एजेंसियों को मिला है, जिसमें कहा गया था कि सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद अब अगला निशाना सलमान खान हैं। इस धमकी के बाद सलमान की सुरक्षा तो पुख्ता कर दी गई है, लेकिन सुरक्षा एजेंसियां अब यह जांच कर रही हैं कि आखिर सलमान किसके निशाने पर हैं और उन्हें कौन मारना चाहता है? इसी जांच के तहत दिल्ली पुलिस ने जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई से पूछताछ की है।
Recommended Video


सिद्धू की हत्या में आया लॉरेंस बिश्नोई गैंग का नाम
ANI की रिपोर्ट के मुताबिक, पूछताछ के दौरान लॉरेंस बिश्नोई ने बताया है कि उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं है कि सलमान को धमकी भरा खत किसने भेजा है, इस मामले में उनका कोई हाथ नहीं है। आपको बता दें कि सिद्धू मूसेवाला की हत्या में दो गैंग का नाम अभी तक सामने आया है, जिसमें एक लॉरेंस बिश्नोई गैंग और बंबीहा गैंग का नाम शामिल है। सिद्धू की हत्या के बाद सलमान खान और उनके पिता सलीम खान को धमकी भरा खत भेजा गया है। इसमें सलमान को भी जान से मारने की धमकी दी गई है।
आपको बता दें कि सलमान को धमकी दिए जाने के मामले में पुलिस का शक लॉरेंस बिश्नोई गैंग पर इसलिए गया है, क्योंकि साल 2018 में काला हिरण मामले में सलमान को मारने की धमकी देने वाला शख्स लॉरेंस बिश्नोई गैंग का था और वो शख्स सिद्धू मूसेवाला की हत्या के मामले में संदिग्ध आरोपी है।
लॉरेंस बिश्नोई इस पुलिस की स्पेशल सेल में बंद हैं और उस पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट के मुताबिक, बिश्नोई ने 2021 में पूछताछ के दौरान सलमान खान को मारने की साजिश रचने की बात कबूल की थी। रिपोर्ट के मुताबिक, बिश्नोई गैंग ने इस काम के लिए राजस्थान के किसी शूटर से भी बात कर ली थी।












Click it and Unblock the Notifications