पुलिस की सभी मांगें मानी गईं, 10 घंटे बाद धरना खत्म, अब इंडिया गेट पर जुटे पुलिसकर्मी

नई दिल्ली। दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट के बाहर 2 नवंबर को पुलिस और वकीलों के बीच हुई हिंसक झड़प के बाद गरमाया मामला अब सुलझता दिख रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दिल्ली पुलिस के जवानों ने अपना धरना प्रदर्शन खत्म कर दिया है। इसके साथ ही पुलिस के आला अधिकारियों ने उनकी मांगे मान ली हैं। दिल्ली पुलिस के जॉइंट कमिश्नर देवेश चंद्र श्रीवास्तव ने पुलिसकर्मियों को इंसाफ का भरोसा देते हुए उन्हें काम पर लौटने की अपील की है। उन्होंने कहा कि मारपीट के आरोपी वकीलों के खिलाफ उचित कार्रवाई होगी और जख्मी पुलिसकर्मियों का सर्वश्रेष्ठ इलाज होगा। बताया जा रहा है कि अब पुलिसकर्मी इंडिया गेट पर इकट्ठा हो रहे हैं।

 Delhi Police protest ends after 10 hours of high drama

दिल्ली पुलिस के स्पेशल कमिश्नर सतीश गोल्चा ने धरना दे रहे पुलिस कर्मियों को आश्वासन दिया है कि, तीस हजारी विवाद में घायल हुए सभी पुलिसकर्मियों को कम से कम 25 हजार रुपये का मुआवजा दिया जाएगा। मैं आप सभी से अनुरोध करता हूं कि आप अपने काम पर वापस लौट जाएं। इसी बीच पुलिस कमिश्नर की ओर से जवानों से प्रदर्शन वापस लेने की मांग की गई है, लेकिन जवान हैं कि वापस हटने का नाम नहीं ले रहे हैं।

स्पेशल पुलिस कमिश्नर आरएस कृष्णा ने प्रदर्शन कर रहे पुलिसकर्मियों से घर जाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि आपकी सभी मांगों पर विचार किया जा रहा है। इस घटना में जो भी पुलिसकर्मी घायल हुए हैं, उनका इलाज दिल्ली पुलिस कराएगी. साथ ही घायलों को 25 हजार रुपए मुआवजा भी दिया जाएगा। पिछले 10 घंटे में 6 सीनियरों अफसरों की ओर से प्रदर्शन खत्म करने की अपील की गई है।

इस मामले को लेकर गृह सचिव अजय भल्ला गृह मंत्री अमित शाह से मिले हैं। उन्होंने पुलिस और वकीलों के बीच हुए हिंसक झड़प मामले की जानकारी अमित शाह को दी है। साथ ही दिल्ली पुलिस मुख्यालय पर चल रहे प्रदर्शन से भी अवगत कराया है। वहीं, हेडक्वॉर्टर पर प्रदर्शन कर रहा एक पुलिसकर्मी बेहोश हो गया है, जिसे अस्पताल पहुंचाया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+