पी चिदंबरम का दिल्ली पुलिस पर हमला, कहा- कांग्रेस मुख्यालय में घुसने वाले पुलिसकर्मी किए जाएं सस्पेंड
नई दिल्ली, जून 15। राहुल गांधी की ईडी के समक्ष हो रही लगातार पेशी के खिलाफ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं और नेताओं का हल्लाबोल जारी है। दिल्ली में कांग्रेस पार्टी राहुल गांधी की पेशी का लगातार विरोध कर रही है। यह विरोध सोमवार को शुरू हुआ था और तभी से यह हंगामा जारी है। बुधवार को भी जब राहुल गांधी को ईडी के दफ्तर बुलाया गया तो कांग्रेस के कार्यकर्ता और नेता पार्टी मुख्यालय पर इकट्ठा हुए। ईडी दफ्तर और कांग्रेस पार्टी मुख्यालय के बाहर लगातार हंगामा होता रहा। इस बीच कांग्रेस ने दिल्ली पुलिस पर आरोप लगाया है कि पुलिस ने पार्टी मुख्यालय में घुसकर हमारे कार्यकर्ताओं को पीटा है। इन आरोपों को लेकर पूर्व गृहमंत्री पी चिदंबरम ने कहा है कि दिल्ली पुलिस की यह कार्रवाई स्वतंत्रता का अपमानजनक उल्लंघन है।

पुलिसकर्मियों पर एक्शन- चिदंबरम
कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने दिल्ली पुलिस पर निशाना साधते हुए कहा है कि पुलिस के अधिकारियों ने बुधवार को कांग्रेस मुख्यालय में घुसकर हमारे नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट की। पी चिदंबरम ने मांग की है कि ऐसा करने वाले अधिकारियों के खिलाफ शिकायत दर्ज की जाए और उन्हें सस्पेंड किया जाए। साथ ही ऐसा करने वाले पुलिसकर्मियों पर तुरंत अनुशासनात्मक कार्रवाई हो।
बिना किसी वॉरंट के घुसी दिल्ली पुलिस- चिदंबरम
AICC मुख्यालय पर मीडिया से बात करते हुए पी चिदंबरम ने कहा कि पुलिस ने आज सुबह पार्टी मुख्यालय में घुसकर को कृत्य किया है वो आजादी का अपमानजनक उल्लंघन था।" उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस के पास कोई तलाशी वारंट या गिरफ्तारी वारंट नहीं था, फिर भी उन्होंने पार्टी कार्यालय में प्रवेश किया और इस दौरान हमारे सांसदों सहित कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं को बाहर खदेड़ा और फिर उन्हें सड़क पर फेंक दिया।
पी चिदंबरम ने कहा है, "हमारी पार्टी के नेता अधीर रंजन चौधरी और अन्य के साथ मारपीट की घटना वीडियो में भी कैद हुई है। लोकतंत्र में हर कानूनी मानदंड और राजनीतिक मानदंड का उल्लंघन किया गया। हम पुलिस की कार्रवाई की कड़े शब्दों में निंदा करते हैं।" पी चिदंबरम के अलावा पार्टी के नेता रणदीप सुरजेवाला ने कहा है, "मोदी सरकार के इशारे पर दिल्ली पुलिस पूरी तरह गुंडागर्दी पर उतर आई है। आज की कार्रवाई स्पष्ट रूप से आपराधिक प्रवृति की थी।












Click it and Unblock the Notifications