सबसे तेज काम के लिए दिल्ली पुलिस का नाम लिम्का बुक में दर्ज
नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली में हाल ही में एटीएम मशीन में कैश जमा करने वाली वैन की लूट के बाद उसे पकड़ने के लिए दिल्ली पुलिस बड़ा तोहफा मिला है।

दिल्ली पुलिस की कामयाबी को लिम्का बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल किया गया है। इस लूट रिकवरी को महज 10 घंटे के भीतर अंजाम देने के लिए इसे लिम्का बुक में जगह दी गयी है।
गौरतलब है कि पिछले वर्ष 26 नवंबर को दिल्ली के गोविंदपुर मेट्रो स्टेशन के पास एटीएम कैश वैन से 22.5 करोड़ रुपए लेकर फरार होने वाले ड्राइवर प्रदीप शुक्ला को पुलिस ने महज 10 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया था।
दिल्ली की इस सबसे बड़ी लूट को पकड़ने के लिए दस से अधिक दिल्ली पुलिस की टीमें बनायी गयी थी। जिसे महज 10 घंटे के बाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। हालांकि पुलिस इस पूरी राशि में सिर्फ 10500 रुपए नहीं बरामद कर सकी क्योंकि इसे वैन ड्राइवर ने खर्च कर दिये थे।
यहां दिलचस्प बात यह है कि जिस वक्त पुलिस ने आरोपी वैन ड्राइवर को गिरफ्तार किया उस वक्त वह नोटों के पैकेट पर बैठकर तंदूरी चिकन खा रहा था और वोदका पी रहा था। पुलिस ने जीपीएस लोकेशन के आधार पर ड्राइवर को गिरफ्तार करने में सफलता पायी थी।


Click it and Unblock the Notifications
