जामा मस्‍जिद इलाके में छिपे इन आतंकवादियों को ढूंढ रही है दिल्‍ली पुलिस, गणतंत्र दिवस पर कर सकते हैं हमला

नई दिल्‍ली। इंटेलिजेंस एजेंसियों ने गणतंत्र दिवस के मद्देनजर राजधानी दिल्‍ली में आतंकी हमले की आशंका जाहिर की है। इसके बाद से पूरे शहर में हाई अलर्ट जारी किया गया है। वहीं दिल्‍ली पुलिस ने शहर के अलग-अलग जगहों पर संदिग्‍ध आतंकियों के पोस्‍टर चिपकाए हैं जिनकी काफी समय से तलाश हो रही है। बताया जा रहा है कि ये आतंकी इंडियन मुजाहिद्दीन के कर्नाटक और मुंबई मॉड्यूल का हिस्‍सा हैं। दिल्‍ली पुलिस ने इनका सुराग देने वालों को उचित इनाम देने की घोषणा की है। इसके अलावा उनका नाम गुप्‍त रखा जाएगा।

ये हैं उन आतंकियों के नाम

ये हैं उन आतंकियों के नाम

एक न्‍यूज वेबसाइट में छपी खबर के मुताबिक जिन संदिग्‍ध आतंकियों के पोस्‍टर पूरे शहर में लगाए गए हैं उनका नाम मोहम्‍मद शरजील अख्‍तर, मोहम्‍मद रेहान, अबू सूफयान और सैयद मोहम्‍मद अरशीयान है। इसके अलावा दिल्‍ली पुलिस लोगों को जागरूक करने के लिए अभियान भी चला रही है। लोगों से अपील की जा रही है कि संदिध गतिविधि होने पर सीधे पुलिस को सूचित करें।

इंटेलिजेंस एजेंसियों ने किया है कॉल इंटरसेप्‍ट

इंटेलिजेंस एजेंसियों ने किया है कॉल इंटरसेप्‍ट

एजेंसियों ने एक कॉल इंटरसेप्‍ट करने के बाद दिल्‍ली पुलिस को इनपुट भेजा है। इस इंटरसेप्‍ट कॉल में तीन संदिग्‍ध हैं जो पस्‍तों भाषा में बातचीत करते सुनाई दे रहे हैं। ऐसा प्र‍तीत हो रहा है कि ये तीनों संदिग्ध अफगान मूल के हैं। सूत्रों के मुताबिक, खुफिया अधिकारियों द्वारा पकड़ी गई आतंकियों की इस बातचीत से पता चलता है कि इन्हें पाकिस्तान में आतंकी कैंप में ट्रेनिंग मिली है। बताया जा रहा है कि इन संदिग्धों को जम्मू-कश्मीर के पुलवामा से डायरेक्शन दिया जा रहा है।

जामा मस्जिद इलाके में छिपे हैं संदिग्‍ध आतंकी

जामा मस्जिद इलाके में छिपे हैं संदिग्‍ध आतंकी

एजेंसियों के मुताबिक, दिल्ली के जामा मस्जिद इलाके में तीन संदिग्ध छिपे हुए हैं। ये तीनों 26 जनवरी को किसी बड़े आतंकी हमले की फिराक में हैं। डीसीपी अजित सिंगला ने बताया कि पुलिस शहर में नाकाबंदी करके वाहनों की चेकिंग कर रही है। किराएदारों का वैरिफिकेशन किया जा रहा है, साइबर कैफे और पार्किंग पर भी दिल्ली पुलिस की नजर है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+