कार में मिली दिल्ली पुलिस के इंस्पेक्टर की लाश, स्पेशल सेल में थे तैनात

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस के एक इंस्पेक्टर शनिवार को कार में मृत पाए गए हैं। दिल्ली के रामपुरा एरिया में उनकी लाश मिली है। दिल्ली पुलिस ने अपने बयान में बताया है कि दिल्ली पुलिस के एक इंस्पेक्टर जो स्पेशल सेल में तैनात थे, कार में मृत पाए गए हैं। रामपुरा में उनकी लाश मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दिल्ली पुलिस ने मौत के पीछे क्या कारण हैं, इस पर कुछ नहीं कहा है। पुलिस का कहना है कि अभी जांच की जा रही है और जांच के बाद ही इस पर कुछ कहा जा सकेगा।

दिल्ली पुलिस इंस्पेक्टर की मौत, Delhi Police inspector found dead, Delhi Police inspector found dead in a car, Delhi Police, Rampura area Delhi , Delhi, Police, inspector, दिल्ली पुलिस, दिल्ली,

वहीं दिल्ली पुलिस के एक कांस्टेबल का कोरोना टेस्ट उनकी मौत के बाद आया है। इसमें उनको कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। दिल्ली पुलिस ने बताया है कि ये कांस्टेबव पिछले साल नवंबर से मेडिकल के आधार पर छुट्टी पर थे। 3 जून को सफदरजंग अस्पताल में उनकी मौत हो गई थी। अब उनके कोरोना टेस्ट की रिपोर्ट आई है। उनका कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया है।

दिल्ली पुलिस के जवानों में लगातार कोरोना संक्रमण के मामले आए हैं। अब तक दिल्ली पुलिस के 500 से ज्यादा पुलिसकर्मी कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। वहीं दिल्ली में तेजी से कोरोना के मरीज आ रहे हैं। दिल्ली में कोरोना संक्रमितों की संख्या 26 हजार से ज्यादा हो गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+