दिल्ली सचिवालय के अंदर हेड कांस्टेबल ने मारी खुद को गोली, मचा हड़कंप

दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब सचिवालय के अंदर एक हेड कांस्बेटल ने खुद को गोली मार ली।

नई दिल्ली। नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली से एक बड़ी खबर आ रही है। दिल्ली सचिवालय के वीआईपी पार्किंग एरिया में शुक्रवार सुबह दिल्ली पुलिस के एक जवान ने खुद को अपनी सर्विस रिवॉल्वर से गोली मारकर खुदकुशी कर ली है। जवान का नाम सोहनवीर बताया जा रहा है, जो दिल्ली पुलिस में हेड कांस्टेबल के पद पर तैनात था। पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट भी मिला है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाकर इस मामले में जांच शुरू कर दी है। सचिवालय के अंदर आत्महत्या की खबर से वरिष्ठ अधिकारियों में भी हड़कंप मच गया है।

delhi secretariat

जानकारी के मुताबिक यह घटना शुक्रवार सुबह 4 बजे की है। 35 वर्षीय हेड कांस्टेबल सोहनवीर दिल्ली सचिवालय में ड्यूटी पर तैनात था। इसी दौरान उसने वीआईपी पार्किंग एरिया में जाकर अपनी ही सर्विस रिवॉल्वर से खुद को गोली मार ली। गोली लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मामले की सूचना मिलते ही वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

सुसाइड नोट में घरेलु विवाद का जिक्र
पुलिस ने बताया कि सुबह 5 बजकर 53 मिनट पर पीसीआर कॉल के जरिए हेड कांस्टेबल के आत्महत्या करने की सूचना मिली। पुलिस को जवान के पास से एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें घरेलु विवाद का जिक्र है। शुरुआती जांच में पुलिस आत्महत्या के पीछे घरेलु विवाद को ही वजह मान रही है। मामले की जांच की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+