उत्तम नगर में बरामद 5000 लीटर शराब आप नेता नरेश बाल्यान की ही है- दिल्ली पुलिस

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव में जमकर शराब बांटकर मतदाताओं को लुभाने की कोशिश का दिल्ली पुलिस ने पर्दाफाश किया है। कुछ दिनों पहले आम आदमी पार्टी के उत्तम नगर के उम्मीदवार नरेश बाल्यान के गोदाम से 5000 लीटर शराब बरामद हुई थी। लेकिन बाद में खबर आम आदमी पार्टी ने गलत बताया था। जिसे आज दिल्ली पुलिस ने पुख्ता करते हुए कहा कि गोदाम में यह शराब नरेश बाल्यान की ही है।

naresh balyana

गौरतलब है कि आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी नरेश बाल्यान के यहां 30 जनवरी को देर रात पुलिस ने छापा मारा था। जहां बाल्यान के गोदाम से 5000 शराब की बोतलें बरामद की गयी थी। ये छापेमारी देर रात करीब 11.30 बजे की गई थी। दिल्ली पुलिस और दिल्ली चुनाव आयोग की संयुक्त कार्रवाई में यह छापेमारी हुई, जहां गोदाम से भारी मात्रा में शराब बरामद की गई थी।

आपको बता दें कि नरेश बाल्यान पहली बार उत्तम नगर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे है। पिछले चुनाव में उन्होंने नवादा से पार्षद का चुनाव लड़ा था और विजय हुए थे। इतनी ही नहीं नरेश बाल्यान आम आदमी पार्टी में सबसे अमीर प्रत्याशी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+