दिल्ली पुलिस आयुक्त ने कहा- 26 जनवरी को ट्रैक्टर रैली के दौरान हिंसा में 394 पुलिस कर्मियों को चोटें लगीं
दिल्ली पुलिस आयुक्त ने कहा- 26 जनवरी को ट्रैक्टर रैली के दौरान हिंसा में 394 पुलिस कर्मियों को चोटें लगीं
नई दिल्ली। केंद्र सरकार द्वारा लागू किए गए तीन कृषि कानूनों के विरोध में पिछले 65 दिनों से आंदोलन करने वाले किसानों ने 26 जनवरी को दिल्ली में लाल किले पर जमकर उपद्रव किया। ये उपद्रव लाल किले और आरटीओ पर ट्रैक्टर रैली के दौरान देखने को मिला। वहीं अब दिल्ली पुलिस आयुक्त एसएन श्रीवास्तव ने कहा कि हिंसा में 394 पुलिस कर्मियों को चोटें लगीं (26 जनवरी को ट्रैक्टर रैली के दौरान) और उनमें से कई अभी भी अस्पतालों में भर्ती हैं। उनमें से कुछ आईसीयू वार्डों में भर्ती हैं।
Recommended Video

दिल्ली के पुलिस आयुक्त एसएन श्रीवास्तव ने बताया कि 25 से अधिक आपराधिक मामले दिल्ली पुलिस ने दर्ज किए हैं। हम चेहरे की पहचान प्रणाली का उपयोग कर रहे हैं और आरोपी की पहचान करने के लिए सीसीटीवी और वीडियो फुटेज की मदद ले रहे हैं। किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने 19 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है और 50 लोगों को हिरासत में लिया गया है। उनसे पूछताछ की जा रही है।
दिल्ली पुलिस कमिश्नर ने कहा हमारे पास हिंसा में लिप्त लोगों के वीडियो फुटेज हैं और हम उनका विश्लेषण कर रहे हैं। चेहरा पहचान प्रणाली की मदद से उनकी पहचान की जा रही है। उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा और उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications