ज्ञानवापी मामले में पोस्ट करने पर DU प्रोफेसर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज, PM मोदी को पत्र लिख मांगा बंदूक लाइसेंस
दिल्ली विश्वविद्यालय के हिंदू कॉलेज के प्रोफेसर के खिलाफ मामला दर्ज करने की घटना सामने आई है।
नई दिल्ली, 18 मई: दिल्ली विश्वविद्यालय के हिंदू कॉलेज के प्रोफेसर के खिलाफ मामला दर्ज करने की घटना सामने आई है। धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के आरोप में इतिहास के प्रोफेसर रतन लाल के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। दिल्ली पुलिस को मंगलवार की रात को शिकायत मिली थी, जिसके बाद केस दर्ज किया गया है।
Recommended Video

रतन लाल ने वाराणसी के ज्ञानवापी मस्जिद में मिले 'शिवलिंग' के बारे में सोशल मीडिया पर एक विवादास्पद टिप्पणी की थी। इसके बाद सोशल मीडिया पर आक्रोश फैल गया और दिल्ली पुलिस ने उनके खिलाफ साइबर थाने में आईपीसी की धारा 153ए/295ए के तहत मामला दर्ज किया गया है।
शिव जी का भी खतना हुआ था
इसके बाद प्रोफेसर ने पीएम मोदी को पत्र लिखकर सुरक्षा के लिए बंदूक लाइसेंस की मांग की है। उन्होंने कहा कि उन्हें ऑनलाइन धमकियां मिली रही हैं। ज्ञानवापी मस्जिद विवाद के बीच दो दिन पहले विवादित परिसर में एक 'शिवलिंग' मिलने का दावा किया गया है। रतन लाल ने 'शिवलिंग' की तस्वीर के साथ फेसबुक पर हिंदी में लिखा कि अगर यह शिवलिंग है तो ऐसा लगता है कि शायद शिव जी का भी खतना हुआ था।












Click it and Unblock the Notifications